एक्सप्लोरर

प्राइवेट लैब को RT-PCR टेस्ट के चार्ज कम करने को केजरीवाल सरकार ने दिए निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में RT-PCR टेस्ट्स के रेट कम किए जाएं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार की तरफ से मुफ्त में यह जांच की जा रही है, हालांकि, जो लोग प्राइवेट लैब में टेस्ट्स करवा रहे हैं, वहां पर इसके चार्ज कम करने से उन्हें मदद मिलेगी.

राजधानी दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना महामारी को काबू करने के लिए केजरीवाल सरकार की तरफ से लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं. जहां एक तरफ मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की रकम भारी भरकर बढ़ाकर इसे 2 हजार रूपये कर दी गई और लगातार टेस्ट बढ़ाए जा रहे हैं तो वहीं प्राइवेट लैब को RT-PCR टेस्ट के चार्ज कम करने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में RT-PCR टेस्ट्स के रेट कम किए जाएं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार की तरफ से मुफ्त में यह जांच की जा रही है, हालांकि, जो लोग प्राइवेट लैब में टेस्ट्स करवा रहे हैं, वहां पर इसके चार्ज कम करने से उन्हें मदद मिलेगी.

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 5 हजार से कम नए केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,906 नये मामले सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमण दर 7.64 प्रतिशत है. राजधानी में संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद दिल्ली में मरनेवाले लोगों की कुल संख्या 9,066 हो गई. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है, जब संक्र​मण के मामले पांच हजार से कम और संक्रमण दर आठ फीसदी से कम है. उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हुई जो छह नवंबर के बाद सबसे कम है. छह नवंबर को दिल्ली में 64 लोगों की मृत्यु कोविड—19 के कारण हुई थी.

बढ़ते टेस्ट्स के चलते नए मामलों में कमी

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर शनिवार को 7.24 फीसदी थी जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम थी. शुक्रवार को यह आंकड़ा 8.51 प्रतिशत, गुरुवार को 8.65 प्रतिशत और बुधवार को 8.49 प्रतिशत था. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को दिल्ली में कुल 64,186 नमूनों की जांच की गई. इनमें से 29,839 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जबकि 34,347 नमूनों की एंटीजन जांच की गई.

शुक्रवार को कुल 69,051 नमूनों की जांच की गई थी जो अब तक का सर्वाधिक है. दिल्ली में 11 नवंबर को एक दिन में सर्वाधिक 8,593 संक्रमित मामले सामने आए थे जबकि 18 नवंबर को एक दिन में सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हुई थी. बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले रविवार को बढ़ कर 5,66,648 हो गये जिसमें से 5,22,491 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की सांख्या 35,091 है जो शनिवार के 36,578 की अपेक्षा कम है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: लगातार दूसरे दिन कोरोना के पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की गई जान 

कोरोना संकट: 15 दिनों में चौथी बार 40 हजार से कम आए नए केस, 94 लाख में से अभी 4.46 लाख संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget