एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल बोले- क्या गारंटी है कि CAA के सहारे पाकिस्तान जासूसों को नहीं भेजेगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस कानून का फायदा उठाकर पाकिस्तान जासूसों को हिंदू के रूप में भारत नहीं भेजेगा इस बात की क्या गारंटी है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को गैरजरूरी बताया. उन्होंने इस कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि संशोधित नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान जासूसों को हिंदू के रूप में नहीं भेजेगा. एबीपी न्यूज के साथ संवाद में दिल्ली के सीएम ने कहा कि इस कानून की कोई जरूरत ही नहीं थी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का हिंदुओं और मुसलमानों, दोनों पर असर होगा. दिल्ली के सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को पहले अपने नागरिकों की चिंता करनी चाहिए और उसके बाद दूसरे देश के लोगों की फिक्र करनी चाहिए. सीएए पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है, जैसे इस बात की क्या गारंटी है कि संशोधित नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान जासूसों को हिंदू के रूप में नहीं भेजेगा.”

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के सदस्यों जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने के बाद 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आये हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी.

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही कहा कि अगले पांच साल में उनकी सरकार यमुना को साफ करेगी. उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने के बाद वह खुद दिल्ली के लोगों के साथ इस नदी में डुबकी लगाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर काफी काम हुआ है और काफी होना बाकी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, परिवहन के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया.

यह भी पढ़ें-

CAA और NRC को लेकर मुंबई से दिल्ली तक निकाली जाएगी विरोध यात्रा, यशवंत सिन्हा करेंगे नेतृत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget