एक्सप्लोरर

'100 अपराधी छूट जाएं पर किसी निर्दोष को सजा न हो', केजरीवाल को बेल देते हुए बोले जज, पढ़ें राउज एवेन्यू कोर्ट का पूरा आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज न्याय बिंदु ने कहा कि मामले में ईडी ने पक्षपाती रवैया अपनाया है और वह यह साबित नहीं कर सकी कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल का डायरेक्ट लिंक है.

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार (21 जून, 2024) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी. एक दिन पहले ही रात को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बेल दी थी, जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट पहुंच गया. बेंच ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट की सुनवाई पूरी नहीं होती है तब तक जमानत पर स्टे रहेगा. कल सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए एक कोट का जिक्र करते हुए कहा कि 100 अपराधी छूट जाएं, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए.

कोर्ट कहा कि मामले में ईडी का रवैया पक्षपाती है और उसके पास इसके भी पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, जो साबित करें कि धोखाधड़ी में अरविंद केजरीवाल का डायरेक्ट लिंक है. राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज न्याय बिंदु ने कहा कि ईडी यह भी साबित नहीं कर सकी कि आरोपी विजय नायर अरविंद केजरीवाल के निर्देशों पर काम कर रहे थे.

अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए क्या बोला राउज एवेन्यू कोर्ट?
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बेल देते हुए कहा, 'बेंजामिन फ्रैंकलिन ने कहा था कि ये ज्यादा सही होगा कि 100 अपराधी छूट जाएं पर किसी निर्दोष को सजा न हो. हजारों ऐसे मामले हैं, जिनमें आरोपियों को लंबे ट्रायल का सामना करना पड़ता है, जब तक की वह निर्दोष साबित नहीं हो जाए. न्याय न सिर्फ होना चाहिए, बल्कि दिखना चाहिए.'

पूरे सबूतों के बिना आरोपी को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं, बोले जज
जस्टिस न्याय बिंदु ने अपने आदेश में आगे कहा, 'ईडी अब तक 40 करोड़ रुपये का ट्रेस कर पाया है, 60 का करना अभी बाकी है. एजेंसी यह भी नहीं बता पा रही है कि इसमें कितना समय लगेगा. इसका मतलब जब तक ईडी ये पूरा न कर ले, संपूर्ण सबूतों के बिना आरोपी को हिरासत में रखा जाए, ये स्वीकार नहीं किया जा सकता है.' 

कोर्ट ने ईडी की भूमिका पर खड़े किए सवाल
कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि ईडी यह भी नहीं बता पाया है कि प्रोसीड ऑफ क्राइम का गोवा विधानसभा चुनाव में कैसे इस्तेमाल हुआ. ईडी ने आरोप लगाया है कि शराब नीति के तहत जो रिश्वत ली गई, उसका इस्तेमाल गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनावी अभियानों में किया गया. ईडी ने कहा कि आप का राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए व्यक्तिगत और परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं. 

यह भी पढ़ें:-
Arvind Kejriwal News: 'न बहस हुई, आधे घंटे में दलील देने को कहा', केजरीवाल को बेल देते समय क्या हुआ ASG राजू ने हाईकोर्ट को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget