एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: 'ये सरासर लोकतंत्र पर हमला है', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को लिया निशाने पर

ED Arrested Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आप चीफ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है.

Arvind Kejriwal Arrest News: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (21 मार्च) की रात को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. मामले पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्रवार (22 मार्च) को उन्होंने कहा, "मैं जनता द्वारा चुने गए दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं. मैंने अपना अटूट समर्थन और एकजुटता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से श्रीमती सुनीता केजरीवाल से संपर्क किया है. यह अपमानजनक है कि निर्वाचित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि सीबीआई/ईडी जांच के तहत आरोपी व्यक्तियों को अपने कदाचार जारी रखने की अनुमति दी जा रही है, खासकर बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद. यह सरासर लोकतंत्र पर हमला है."

विपक्षी गठबंधन के दल चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात

उन्होंने आगे कहा, "आज, हमारा आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन चुनाव आयोग से मिलकर विशेष रूप से एमसीसी अवधि के दौरान विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाने और गिरफ्तार करने पर अपनी कड़ी आपत्ति व्यक्त करेगा. इस उद्देश्य से मैंने चुनाव आयोग के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए डेरेक ओ'ब्रायन और नदीमुल हक को नामित किया है."

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: एक हफ्ते से ज्यादा ED की कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल! डिटेल रिमांड नोट तैयार कर रही जांच एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget