एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: एक हफ्ते से ज्यादा ED की कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल! डिटेल रिमांड नोट तैयार कर रही जांच एजेंसी

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया है. ईडी फिलहाल उनसे शराब नीति को लेकर सवाल-जवाब कर रही है.

Arvind Kejriwal ED Arrest: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार (22 मार्च) सुबह से ही पूछताछ कर रही है. आम आदमी पार्टी (आप) मुखिया से साउथ लॉबी की तरफ से 100 करोड़ रुपये के किकबैक के बारे में सवाल पूछा जा रहा है. ईडी डिटेल रिमांड नोट तैयार कर रही है. रिमांड नोट में शराब घोटाले में केजरीवाल की भूमिका के बारे में लिखा जा रहा है. 

प्रवर्तन निदेशालय केजरीवाल को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश करने वाली है, जहां वह उनकी कस्टडी की मांग करेगी. ईडी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दिनों तक केजरीवाल की कस्टडी मांगी जाए. ईडी की तरफ से केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. माना जा रहा है कि ईडी शराब नीति मामले में अनियमितताओं और उनकी व्यक्तिगत भूमिका पता लगाने के लिए 10 दिन की कस्टडी मांग सकती है. 

केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित AAP

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार को कहा कि वह ईडी हिरासत में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है. अब वह ईडी की हिरासत में हैं. केजरीवाल की सुरक्षा के लिए कौन जिम्मेदार होगा? ईडी कार्यालय में उनके लॉक-अप में कौन घुस रहा है? सरकार को वहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब देना होगा. 

आप और केजरीवाल को कुचलने की कोशिश: आतिशी

आतिशी ने कहा कि ये भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहला मौका है, जब किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख को चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया गया हो. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अदालत में एक भी सबूत पेश नहीं कर पाई है. ये दिखाता है कि बीजेपी केजरीवाल से किस कदर डरी हुई है. मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी को अच्छे से मालूम है कि चुनाव में उन्हें सिर्फ एक ही नेता चुनौती दे सकता है, वो हैं केजरीवाल. यही वजह है कि अब केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested Live Updates: दिल्ली में AAP तो चेन्नई में सड़क पर उतरी DMK, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget