एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने मांगी अरुण जेटली से माफी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से भी माफी मांग ली है. इससे पहले केजवाल नितिन गडकरी समेत कुछ अन्य लोगों से भी माफी मांग चुके हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से भी माफी मांग ली है. इससे पहले केजवाल नितिन गडकरी समेत कुछ अन्य लोगों से भी माफी मांग चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से भी माफी मांग ली थी.

केजरीवाल के अलावा संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने भी जेटली को चिट्ठी भेज कर माफी मांगी है. गौरतलब है कि इन लोगों ने जेटली के खिलाफ डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर टिप्पणियां की थीं जिसके बाद जेटली ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करा दिया था.

ऐसे कई मामले हैं जिनमें केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज है. आपको उन मामलों के बारे में बता रहे हैं जिनमें केजरीवाल को मानहानि के मुकदमों का सामना करना पड़ा.

- 2013 में शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर केस किया. केजरीवाल ने टेलीवीजन शो और प्रदर्शन के दौरान शीला पर अभद्र टिप्पणी की थी.

- 2013 में ही अमित सिब्बल ने भी केजरीवाल पर मानहानि का केस कर दिया. केजरीवाल ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक दूरसंचार कंपनी की पैरवी करने के लिए अपने पिता के पद का फायदा उठाया.

- 2014 में नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा कर दिया. उन्होंने भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम लिया.

- अरुण जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि के तीन केस किए हैं. पहला, डीडीए में भ्रष्टाचार के आरोप पर 10 करोड़ का मुकदमा, दूसरा मुख्यमंत्री दफ्तर पर रेड के मामले में जेटली का नाम घसीटने पर मुकदमा और तीसरा, केजरीवाल के वकील जेठमलानी द्वारा क्रूक कहने पर 10 करोड़ का मुकदमा.

- केजरीवाल, अवतार सिंह भड़ाना से भी माफी मांग चुके हैं और इस केस में भी उन्हें राहत मिल गई थी. केजरीवाल ने 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने कहा था कि भड़ाना देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं.

- 2013 में सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने उन पर केस किया था. आप का टिकट ना देने और अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में सुरेंद्र ने केजरीवाल पर मानहानि का केस किया था.

- 2016 में रमेश बिधूडी ने अपने खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने के लिए केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- 2016 में चेतन चौहान ने अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- केजरीवाल ने मजीठिया के कथित तौर पर पंजाब के ड्रग माफ़िया के साथ संबंध होने के आरोप लगाए थे. अब इन्हीं आरोपों पर उन्होंने माफी मांग ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget