एक्सप्लोरर

‘टॉर्चर सेंटर बना दिया’, ट्रेनों की स्थिति पर केजरीवाल और लालू की पार्टी का केंद्र पर हमला, जानें किसने क्या कहा

RJD On Train Conditions: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद विपक्षी दलों ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. इस बार ट्रेनों की स्थिति को लेकर आप और आरजेडी ने ट्वीट किए.

Arvind Kejriwal On Train Conditions: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भारतीय रेलवे की कथित बिगड़ती हालत को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की हालत जनरल डिब्बे से भी बदतर हो गई है.

आप संयोजक ने ट्वीट करते हुए कहा, “जिस से ट्रेन नहीं चलती वो देश कैसे चलाएगा? अच्छी ख़ासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया. आज AC कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी. AC और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गये हैं. इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती. इन्हें समझ ही नहीं है. अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं. ”

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं, अरविंद केजरीवाल के इस वार पर दिल्ली बीजेपी ने पटलवार करते हुए कहा, “'सही कहा केजरीवाल, आपको सरकार चलाना नहीं आता. आप बस झूठ बोलना, धोखा देना, प्रचार करना और आरोप लगाना जानते हैं, वरना दिल्ली का इतना बुरा हाल नहीं होता.”

दरअसल, ओडिशा के बालासोर में हाल ही में तीन ट्रेन दुर्घटना में लगभग 290 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद रेल मंत्रालय को विपक्षी नेताओं की तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने कहा कि ट्रेन के डिब्बों को टॉर्चर सेंटर में बदल दिया है.

आरजेडी ने भी ट्वीट कर साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट करते हुए कहा, “रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए 'यातना केंद्र' बना दिया गया है! AC, स्लीपर या जनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है. लोग रिज़र्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं. सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है.”

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: अरविंद केजरीवाल के विपक्षी नेताओं से मिलने की असली वजह क्या लग रही है? सर्वे में लोगों ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget