एक्सप्लोरर

India-China Standoff: LAC पर टेक्नोलॉजी के जरिए दुश्मन को चित करने में जुटी सेना, सर्विलांस सेंटर भी बनाया गया

सर्विलांस सेंटर में एलएसी पर लगे कैमरों की लाइव फीड लगातारी आती है. इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए एलएसी पर चीनी सेना की कोई हरकत नजर आती है,‌ यहां से तुरंत मैसेज सैनिकों को भेजा जाता है.

अरूणाचल प्रदेश से सटी एलएसी पर चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सेना अब टेक्नोलॉजी के जरिए दुश्मन को चित करने में जुटी है. क्योंकि मिलिट्री टैकटिक्स बताती हैं कि अगर दुश्मन संख्या में ज्यादा है तो उसे तकनीक के जरिए भी हराया जा ‌सकता है. 

यही वजह है कि एलएसी पर भारतीय सेना की पैरा-एसएफ यानि स्पेशल फोर्स पैराशूट के जरिए  दुश्मन के इलाके में पैरा-ड्रॉप करने की ट्रेनिंग ले रही है, बल्कि टेक्नोलॉजी के जरिए बिहाइंद द एनेमी लाइन अपने सैन्य साजो सामान तक पैराशूट के जरिए भेजने की तैयारी कर रही है‌.

अरूणाचल प्रदेश में भारतीय सेना की क्षमताएं जानने के लिए गई एबीपी न्यूज की टीम को एक खास अमेरिका पैराशूट देखने को मिला. ये एक गाईडेट प्रेसेसियन एरियल डिलीवरी सिस्टम है जिसमें एक खास पैराशूट को जीपीएस लोकेटर-बॉक्स से इंटीग्रेट किया गया है. अगर कोई हथियार, मिलिट्री हार्डवेयर या फिर कोई जीप भी अगर कही पैरा-ड्रॉप करनी है तो इस खास अमेरिकी 'फायरफ्लाई' पैराशूट से आसानी से किया जा सकता है.  भारतीय सेना के मुताबिक, इस फायर-फ्लाई पैराशूट की रेंज करीब 28 किलोमीटर है और करीब 10 टन का भार उठा सकता है. 

भारतीय सेना टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब एलएसी की निगरानी करने के लिए भी कर रही है. एलएसी पर सैनिकों की पैट्रोलिंग और बॉर्डर पोस्ट के साथ साथ टेक्निकल सर्विलांस भी की जा रही है. इसके लिए भारतीय सेना ने अरूणाचल प्रदेश में एक खास सर्विलांस सेंटर बनाया है. ये एक तरह से फ्यूजन ऑफ सेंसर्स है. इसके लिए एलएसी पर सीसीटीवी कैमरा और रडार सिस्टम तो लगाए गए ही हैं, साथ ही  सैटेलाइट की मदद भी ली जा रही है. 

इस सर्विलांस सेंटर में एलएसी पर लगे कैमरों की लाइव फीड लगातारी आती है. साथ ही सैटेलाइट इमेज भी लगातार आती हैं. जैसे ही इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए एलएसी पर चीनी सेना की कोई हरकत नजर आती है,‌ यहां से तुरंत मैसेज फॉरवर्ड लोकेशन पर तैनात सैनिकों को भेजा जाता है और चीन की पीएलए सैनिकों को वहीं रूक दिया जाता है.  नेशनल मीडिया से अरूणाचल प्रदेश में बात करते हुए सेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कहा कि एलएसी पर चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Crime: दिल्ली में 2020 के मुकाबले 2021 में बढ़े लूट के मामले, पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने दिए ये निर्देश

CBI को नहीं मिली आनंद गिरि के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत, आरोपी ने किया इनकार

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget