एक्सप्लोरर

अरुण जेटली के इस हफ्ते के आखिर तक अमेरिका से लौटने की संभावना

बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले जेटली के पास वित्त मंत्रालय था. अस्वस्थ होने की वजह से उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई.

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के इस हफ्ते के आखिर तक अमेरिका से वापस लौटने की संभावना है. एक सूत्र ने यह जानकारी दी है. अरुण जेटली वहां इलाज कराने गए हैं.

बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले जेटली के पास वित्त मंत्रालय था. अस्वस्थ होने की वजह से उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई. इस वजह से जेटली, नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी और छठा बजट पेश नहीं कर पाए. उनकी अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी गोयल ने निभायी.

हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जेटली सक्रिय बने हुए हैं. वह लगातार ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लिख रहे हैं. बजट के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. साथ ही उन्होंने बजट पर इंटरव्यू भी दिया.

सूत्र ने बताया कि जेटली का स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है और उनके इस हफ्ते के आखिर तक स्वदेश लौटने की संभावना है. यह डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करेगा. संभव है कि वह अगले हफ्ते संसद के सत्र में हिस्सा लें. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि स्वदेश लौटने पर जेटली को फिर से वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा या नहीं.

बजट पेश करने के बाद न्यूयॉर्क में दिए एक इंटरव्यू में अरुण जेटली ने कहा कि उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है. ठीक होकर वह स्वदेश लौटेंगे और संसद में बजट बहस पर जवाब देंगे. लेकिन यह उनके चिकित्सकों की सलाह पर निर्भर करेगा. बजट सत्र 13 फरवरी को खत्म हो रहा है.

कैंसर की हुई थी पहचान 66 वर्षीय जेटली के शरीर में कैंसर की पहचान हुई थी. इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत थी जिसके चलते वह पिछले महीने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे. उससे पहले 14 मई 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण भी किया गया था.

सोने की कीमतों में लगातार तेजी, चांदी 41,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंची

बाजार में मामूली तेजीः सेंसेक्स 34 अंक ऊपर 36,616 पर बंद, निफ्टी 10,934 पर ठहरा

उज्ज्वला से आया बड़ा बदलाव, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता

जनवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget