एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370: पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को मुख्यधारा में लाएंगे, आपसी दूरिया मिटेंगी

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास लोकसभा से पास होने के बाद पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए. इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख वे अब बेहतर कल के लिए तैयार है और उनके जीवन में खुशहाली आएगी. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को विशेष रूप से बधाई दी.

नई दिल्ली: आज लोकसभा में अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास हो गया. इस ऐतिहासिक सफलता के पर पीएम मोदी ने कहा कि ये कदम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को मुख्यधारा में लाएंगे. साथ ही उन्हें उनके कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अनगिनत अवसर प्रदान करेंगे. इससे वहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, व्यापार-उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और आपसी दूरियां मिटेंगी.

इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को विशेष रूप से बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके समर्पण और अथक प्रयासों से ही इन विधेयकों का पारित होना संभव हो पाया है. पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए.

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को गर्व होगा कि सांसदों ने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर उनके भविष्य को लेकर चर्चा की. साथ ही साथ वहां शांति, प्रगति और समृद्धि की राह सुनिश्चित की. RS में 125:61 और LS में 370:70 का विशाल बहुमत इस फैसले के प्रति भारी समर्थन को दिखाता है.''

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ''मैं जम्मू-कश्मीर की बहनों और भाइयों के साहस और जज्बे को सलाम करता हूं. वर्षों तक कुछ स्वार्थी तत्वों ने इमोशनल ब्लैकमेलिंग का काम किया, लोगों को गुमराह किया और विकास की अनदेखी की. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब ऐसे लोगों के चंगुल से आजाद है. एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है!''

लद्दाख को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''लद्दाख के लोगों को विशेष रूप से बधाई! मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की उनकी दशकों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है. इस फैसले से लद्दाख के विकास को अभूतपूर्व बल मिलेगा. लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन विधेयकों का पारित होना देश के कई महान नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि है. सरदार पटेल, जो देश की एकता के लिए समर्पित थे, बाबासाहेब अम्बेडकर, जिनके विचार सर्वविदित हैं. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि संसद में जिस प्रकार विभिन्न पार्टियों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर और वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सार्थक चर्चा की, उसने हमारे संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाने का काम किया है. इसके लिए वे सभी सांसदों, राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को बधाई देते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने  राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी सदन के कार्यवाही के प्रभावी संचालन के लिए बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget