एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- अनुच्छेद 370 पर फैसले को चुनौती देंगे, उमर जेल में हैं

गृहमंत्री अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला को लेकर कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. अनको नहीं आना है तो बंदूक कनपट्टी पर रखकर हम नहीं ला सकते हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर से लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पहली बार मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं. मेरा देश सेक्युलर और लोकतांत्रिक है, हम अनुच्छेद 370 को चुनौती देंगे. फारूक ने कहा कि गृहमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया. अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद या गिरफ्तार नहीं किया गया है.

नेशनल कांफ्रेंस नेता अब्दुल्ला ने कहा, ''जब मेरा राज्य जलाया जा रहा है, तब मैं अपने घर के अंदर क्यों रहूंगा? यह वह भारत नहीं है जिस पर मुझे विश्वास है. अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक है. इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं. मेरा देश सेक्युलर और लोकतांत्रिक देश है.''

अब्दुल्ला ने कहा, ''जैसे ही गेट खुलेगा और हमारे लोग बाहर होंगे, हम लड़ेंगे, हम कोर्ट जाएंगे. हम बंदूक चलाने वाले, ग्रेनेड फेंकने वाले, पत्थर फेंकने वाले नहीं हैं, हम शांति में विश्वास करते हैं. वे हमारी हत्या करना चाहते हैं. मेरा बेटा (उमर अब्दुल्ला) जेल में है.'' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''गृह मंत्री संसद में झूठ बोल रहे हैं कि मैं हाउस-अरेस्ट (नजरबंद) नहीं हूं, मैं अपनी मर्जी से घर के अंदर रह रहा हूं.''

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि फारूक अब्दुल्ला को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही नजरबंद. शाह ने कहा, ''मैंने तीन बार स्पष्ट किया है, फारूक अब्दुल्ला जी अपने घर पर हैं, वह नजरबंद नहीं हैं. उनकी सेहत ठीक है, मौज-मस्ती में हैं, अनको नहीं आना है तो बंदूक कनपट्टी पर रखकर हम नहीं ला सकते हैं.''

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा की. कश्मीर मुद्दे पर आज लोकसभा में चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी तकरार दिखा.

आर्टिकल 370: अधीर रंजन के बयान पर नाराज दिखीं सोनिया गांधी, दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget