एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: '1 बॉर्डर, 3 दुश्मनों से मुकाबला', ऑपरेशन सिंदूर पर सेना बोली- 'चीन-तुर्किए थे पाकिस्तान के साथ'

चीनी हथियारों पर निर्भर पाकिस्तान भारत के लिए एक बढ़ती सुरक्षा चुनौती बन गया है. जानिए ऑपरेशन सिंदूर, चीन-पाकिस्तान सैन्य संबंधों और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया की पूरी कहानी.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने साफ किया कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमता का 81% हिस्सा चीन से आयातित हथियारों पर निर्भर है. लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह के अनुसार, चीन पाकिस्तान को एक लाइव लैब की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जहां वह अपनी नई तकनीकों और हथियार प्रणालियों की युद्ध स्थितियों में परीक्षण करता है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान को हमारी सैन्य गतिविधियों की सीधी जानकारी भी मुहैया करा रहा था, जब दोनों देशों के बीच DGMOs की बातचीत चल रही थी. यह साइबर और खुफिया युद्ध के क्षेत्र में भी बढ़ते हस्तक्षेप को दर्शाता है.

लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह के अनुसार कहा कि भारत आज एक दोहरे मोर्चे (Two-Front Challenge) की स्थिति में है. पश्चिम में पाकिस्तान, जो आक्रामक नीति और आतंक के सहारे अपनी रणनीति चला रहा है. उत्तर में चीन, जो तकनीकी, सामरिक और रणनीतिक मोर्चों पर पाकिस्तान को पूरी सहायता दे रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के अनुसार हमारे पास एक सीमा और दो विरोधी थे, वास्तव में तीन है. पाकिस्तान सबसे आगे था. चीन हर संभव सहायता दे रहा था. इसके अलावा तुर्किए भी है, जो कई तरह के हथियार मुहैया कर रहा था.

'ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने लिया बदला
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक तीव्र और योजनाबद्ध जवाब दिया. लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बताया कि कुल 21 संभावित आतंकी ठिकानों की पहचान की गई थी. इनमें से 9 टारगेट्स को अंतिम क्षणों में हमले के लिए चुना गया. हमलों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.डेटा का इस्तेमाल करके लक्ष्य निर्धारण किया गया, जिसमें टेक्नोलॉजी और मानव खुफिया दोनों शामिल थे. यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के भीतर कई आतंकी शिविरों को नष्ट करने में सफल रहा और एक रणनीतिक संदेश भी दे गया  भारत अब सहन नहीं करेगा.

चीन से मिली सैन्य सहायता
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, 2015 से अब तक चीन ने पाकिस्तान को लगभग 8.2 बिलियन डॉलर के हथियार बेचे हैं. 2020-2024 के बीच, चीन के हथियार निर्यात का 63% हिस्सा सिर्फ पाकिस्तान को गया. पाकिस्तान के आधे से ज्यादा लड़ाकू विमानों का बेड़ा चीन से आया है, जिनमें JF-17 थंडर (चीन-पाक सहविकसित), J-10C मल्टीरोल फाइटर. अब पाकिस्तान 40 शेनयांग J-35 स्टील्थ फाइटर भी शामिल करने की योजना बना रहा है. इन हथियारों के जरिए पाकिस्तान को स्टील्थ क्षमता मिल जाएगी, जो अब तक केवल गिनी-चुनी वैश्विक शक्तियों के पास है.

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को 'लाइव लैब' की तरह इस्तेमाल कर रहा था चीन', ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget