एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन नमस्ते' के तहत थलसेना ने फरीदाबाद में शुरू किया दूसरा कोविड अस्पताल

'ऑपरेशन नमस्ते' के तहत थलसेना की पश्चिमी कमान ने फरीदाबाद में दूसरा कोविड अस्पताल भी आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया है. वहीं पहला अस्पताल भी ऑपरेशन्ल कर दिया गया है.

थलसेना की पश्चिमी कमान ने 'ऑपरेशन नमस्ते' के तहत फरीदाबाद में दूसरा कोविड अस्पताल भी आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया है. ऑपरेशन नमस्ते के तहत सोमवार को पहला अस्पताल भी ऑपरेशन्ल कर दिया गया है और पटियाला में तीसरा अस्पताल भी बनकर तैयार हो गया है.

सेना ने ये तीनों कोविड हॉस्पिटल स्थानीय प्रशासन की मदद से तैयार किए हैं. मंगलवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने फरीदाबाद के आर्मी कोविड हॉस्पिटल का मरीजों की भर्ती से पहले निरीक्षण किया. इस मौके पर एबीपी न्यूज की टीम भी मौजूद थी और खुद सेना के इस कोविड हॉस्पिटल के अंदर जाकर ऑक्सीजन और दूसरी सुविधाओं का जायजा लिया.

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में सेना ने 100 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया है

फरीदाबाद के करीब छायंसा में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में सेना ने 100 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया है. सेना के ही डॉक्टर और पैरा-मेडिकल स्टाफ इस हॉस्पिटल में तैनात रहेंगे. इसके अलावा ये अस्पताल आईसीएमआर यानि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की गाइडलाइन के अनुरूप तैयार किए गया है. अस्पतालों में ही लैब, एक्सरे और फार्मेसी की सुविधा है‌.

भारतीय सेना की चंडीमंदिर (चंडीगढ़ के करीब) स्थित पश्चिमी कमान के मुताबिक, फरीदाबाद सहित तीनों हॉस्पिटल स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर युद्ध-स्तर पर तैयार किए गए हैं. इन तीनों अस्पतालों में माइल्ड सिम्पटम वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा.

थलसेना देशभर में जगह-जगह कोविड हॉस्पिटल खोलने में जुटी है

आपको बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए थलसेना भी देशभर में जगह-जगह कोविड हॉस्पिटल खोलने में जुट गई है. इसी कड़ी में सेना की पश्चिमी कमान ने इन तीन अस्पतालों को रिकॉर्ड वक्त में तैयार कर देश को समर्पित कर दिए हैं.

सेना के मुताबिक, फरीदाबाद सहित इन तीनों अस्पतालों में देश के सभी नागरिक अपना इलाज करा सकेंगे. लेकिन वॉक-इन एडमिशन नहीं लिए जाएंगे. सभी मरीजों को इसके लिए जिले के सीएमओ यानि चीफ मेडिकल ऑफिसर से संपर्क करना होगा. लेकिन डिस्चार्ज सेना के मेडिकल ऑफिसर की संतुति पर ही होगा.

सरकारों को हर संभव मदद करने के लिए सेना हमेशा तैयार रहेगी

पश्चिमी कमान के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ जंग में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की सरकारों को हर संभव मदद करने के लिए सेना हमेशा तैयार रहेगी. फरीदाबाद के हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेना का इस अस्पताल बनाने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं बुधवार को भी पंजाब स्थित पटियाला का आर्मी हॉस्पिटल भी आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें.

Corona Vaccination in India: भारत में लगाए गए कोविड-19 के 17.26 करोड़ टीके, जानिए कहां कितने लगे टीके

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget