एक्सप्लोरर

उत्तरी-कश्मीर में बर्फ से कटे लोगों के लिए सेना बनी 'मसीहा'

गुरेज़ पिछले साल ने नवम्बर से भारी बर्फबारी के चलते बाकी देश दुनिया से कटा हुआ है. फिलहाल सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है. सेना की दावर ब्रिगेड ने बर्फीले गुरेज़ से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला है.

श्रीनगर: उत्तरी-कश्मीर में बर्फ से कटे गुरेज़ के लोगों के लिए सेना मसीहा बन गई है. सेना ने बर्फीले गुरेज़ से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला है. ये लोग सड़क संपर्क ना होने के चलते श्रीनगर और बांदिपोरा नहीं पहुंच सकते थे. रविवार को हुए ऑपरेशन में सेना की तरफ से निकाले गए 160 लोगों में कई बीमार भी थे, जिन में से चार लोग गंभीर अवस्था में थे.

सेना ने साथ ही मेडिकल टीम को भी गुरेज़ तक पहुंचाया. सड़क संपर्क ना होने के कारण COVID 19 से बचाव के लिए मेडिकल कर्मचारी मास्क और सैनिटाइजर इस इलाके में नहीं पहुंचा पा रहे थे.

स्थानीय प्रशासन ने 14 मार्च को सेना के लोकल कमांडर के साथ संपर्क बनाते हुए गुरेज़ में फंसे लोगों को निकालने का आग्रह किया था. इन फंसे लोगों में कई छात्र, सरकारी कर्मचारी और मरीज शामिल थे.

खबर मिलने के तुरंत बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी एक्शन में आ गए. इस ऑपरेशन को सेना और वायुसेना ने मिलकर अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के जरिए ना सिर्फ लोगों को निकाला गया बल्कि जरूरी सामान और मेडिकल कर्मचारियों को भी गुरेज़ पहुंचाया गया.

जिन लोगों को बाहर निकाला गया उनकी कोरोना वायरस संक्रमण जांच भी की गई. सेना के अनुसार संदिग्ध संक्रमित लोगों के लिए गुरेज़ और दावर में दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार रखे गए हैं, जहां सेना कि मेडिकल कोर के लोग तैनात हैं.

बर्फीले मौसम में जहां कश्मीर का यह दूर दराज इलाका बाकी देश दुनिया से कट जाता है वहीं इस बार ज्यादा बर्फबारी के चलते इस बार सड़क खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. बांदिपोरा का गुरेज़ पिछले साल नवम्बर से भारी बर्फबारी के चलते बाकी देश दुनिया से कटा हुआ है. फिलहाल सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है. कन्ज़ल्वान तक सड़क को साफ किया जा चुका है. पूरी तरह सड़क को यातयात योग्य बनाने के लिए अभी अप्रैल महीने के अंत तक का इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने SAARC देशों के लिए इमरजेंसी फंड का दिया प्रस्ताव, एक करोड़ डॉलर देने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget