एक्सप्लोरर

सेना के पास सितम्बर 2016 से पहले ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के कोई आंकड़े नहीं: RTI से हुआ खुलासा

एक आरटीआई के जवाब में ये जानकारी सामने आई है कि सितंबर 2016 से पहले सेना के पास सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कोई आंकड़े मौजूद नहीं हैं.

नई दिल्लीः सेना के पास 29 सितम्बर, 2016 से पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार उसके सैनिकों द्वारा ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक’’ किये जाने के कोई आंकड़े नहीं हैं. सेना ने 2016 में 29 सितम्बर के दिन ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इस तरह की स्ट्राइक की थी.

सैन्य संचालन महानिदेशालय (डीजीएमओ) ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत इस संबंध में पूछे जाने पर यह जानकारी दी. यूपीए और कांग्रेस ने हाल में दावा किया था कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी.

एमओडी (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल ए डी एस जसरोटिया ने कहा, ‘‘इस अनुभाग के पास 29 सितंबर, 2016 से पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित कोई आंकड़े नहीं हैं.’’

जम्मू के आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है. चौधरी ने आरटीआई दाखिल करके 2004 और 2014 के बीच की गई सर्जिकल स्ट्राइक की संख्या के बारे में पूछा था. उन्होंने यह भी पूछा था कि इनमें से कितनी स्ट्राइक सफल हुई थी. डीजीएमओ में आईएचक्यू के अधिकारी ने आरटीआई के जवाब में कहा, ‘‘भारतीय सेना ने 29 सितम्बर 2016 को एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इस सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किसी भी भारतीय सैनिक ने अपनी जान नहीं गंवाई थी.’’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि पिछली यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला ने पिछले सप्ताह एआईसीसी की ब्रीफिंग में पत्रकारों को बताया था कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. बीजेपी ने इन दावों पर सवाल उठाया था और कहा था कि कांग्रेस को ‘‘झूठ बोलने की आदत’’ है.

सेना के पूर्व प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह ने उनके कार्यकाल के दौरान कोई सर्जिकल स्ट्राइक होने की जानकारी होने से शनिवार को इनकार किया था और कांग्रेस पर इस बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget