एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: आत्मसमर्पण कर चुके और मारे गए आतंकवादियों के परिवारों से सेना ने किया सम्पर्क

Jammu-Kashmir: चिनाब घाटी में जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले शामिल हैं. यह केंद्र शासित प्रदेश का एक विकसित हो रहा सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यटन केंद्र है.

Jammu-Kashmir: चिनाब घाटी (Chinab Valley) में पिछले 15 वर्षों से आतंकवाद (Terrorist) को नियंत्रित करने के बाद, सेना ने मारे गए और आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों के परिवारों से उनकी शिकायतों को दूर करने को लेकर सोमवार को सम्पर्क किया. यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी. चिनाब घाटी में जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले शामिल हैं. यह केंद्र शासित प्रदेश का एक विकसित हो रहा सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यटन केंद्र है. 1990 से 2007 तक यह घाटी आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित रही.

प्रवक्ता ने कहा, ''हालांकि ‘आवाम’ (लोग) अधिकांशतः रक्तपात और अलगाववादी राजनीति के पक्ष में नहीं हैं, रोजगार के अपर्याप्त अवसरों और स्थानीय युवाओं में जागरूकता की कमी के कारण, वे शत्रुतापूर्ण और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के बहकावे में आने के प्रति संवेदनशील हैं.'' उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों और मारे गए आतंकवादियों के परिवारों की समस्याओं को देखने और उनके पुनर्वास एवं सुधार के प्रयासों की निगरानी के लिए सेना ने डोडा के गुंडोह में एक बैठक आयोजित की.

आतंकियों के परिवारों से सेना ने किया संपर्क
उन्होंने कहा, ''इस आयोजन को आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों, उनके परिवारों और मारे गए आतंकवादियों के परिवारों के साथ संवाद और उनके पुनर्वास एवं सुधार के प्रयासों में आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए एक उपयुक्त मंच के रूप में भी देखा जाता है.'' उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी और मारे गए आतंकवादियों के 14 परिवार गुंडोह और आसपास के गांवों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रवक्ता ने कहा कि निकटवर्ती किश्तवाड़ जिले के पटनाजी, ठथरी, शेरगवाड़ी, किश्तवाड़ और गाहन में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की गईं.

परिजनों को कई वित्तीय और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई
उन्होंने कहा, ''बातचीत के दौरान, क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पहलों और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान मांगा गया.'' उन्होंने कहा कि सेना के प्रतिनिधियों ने उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्र शासित प्रदेश और केंद्र सरकारों द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी और वित्तीय योजनाओं से भी अवगत कराया. प्रवक्ता ने कहा, ''बैठक को खूब सराहा गया और लोगों ने सभी क्षेत्रों में भारतीय सेना द्वारा प्रदान किए गए समर्थन की बहुत सराहना की.''

यह भी पढ़ेंः 

Mundka Fire Case: AAP का BJP पर हमला, कहा- MCD केंद्र के अधीन, गृहमंत्री करें दोषियों पर कार्रवाई

Muslim Personal Law Board के सदस्य बोले, 'ज्ञानवापी ही नहीं मथुरा और बाकी मस्जिदों पर भी विवाद खड़ा कर दिया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget