एक्सप्लोरर

सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख ने दी शुभकामनाएं, कहा- शहीदों की बहादुरी को सैल्यूट

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे ने लिखा कि- सेना दिवस 2020 के मौके पर मैं भारतीय सेना के सभी रैंक, सिविलियन कर्मचारी, वीर नारी, पूर्व कर्मचारी और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं.

देश आज 72वां सेना दिवस मना रहा है. इस मौके पर कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व करेंगी. तानिया सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं और 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से सेना में शामिल हुई थीं. तानिया इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक की पढ़ाई कर चुकी हैं. तानिया चौथी पीढ़ी की महिला अधिकारी हैं.

तानिया के पिता, दादा और परदादा भी सेना में ही थे. उनके पिता तोपखाने में थे, दादा बख्तरबंद और परदादा पैदल सैनिक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. पिछले साल कैप्टन कस्तूरी ने पुरुष दल का नेतृत्व किया था. आपको बता दें कि फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है जो भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ थे.

सेना दिवस परेड में पहली बार पुरुषों के दल को लीड करेंगी कैप्टन तानिया शेरगिल, जानें क्या है तैयारी

सेना दिवस के मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे, वायुसेना प्रमुख मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी.

यूपी के बरेली में बदमाशों ने थानेदार के घर को बनाया निशाना, सब कुछ लूट ले गए

इस मौके पर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे ने भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि- सेना दिवस 2020 के मौके पर मैं भारतीय सेना के सभी रैंक, सिविलियन कर्मचारी, वीर नारी, पूर्व कर्मचारी और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं.

उन्होंने लिखा- हम अपने शहीदों की बहादुरी को सैल्यूट करते हैं जिन्होंने फर्ज की राह में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इन्होंने हमें राह दिखाई कि हम अपना कर्तव्य निभाएं और बिना किसी फल की इच्छा किए अपने इस महान देश की सुरक्षा में डटे रहें. आज हमारे सैनिक दुनिया के सबसे कठिन मोर्चों पर तैनात हैं और उनके परिवार उनके सपोर्ट में डटे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान, सामने आया वीडियो
Live: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget