एक्सप्लोरर

भारत से मिलकर रहना है तो पाकिस्तान को सेक्युलर देश बनना होगा: सेना प्रमुख बिपिन रावत

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश बना लिया है. अगर उसे भारत के साथ मिलकर रहना है तो खुद को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में उभारना होगा.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज पलटवार किया है. उन्होंने आज सख्त लहजे में कहा कि वह (पाकिस्तान) पहले आतंकवाद के खिलाफ सकारात्मक कदम उठाएं. सेना प्रमुख ने कहा कि जब तक पाकिस्तान कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तब तक कोई बातचीत नहीं होगी. आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. दरअसल, पिछले दिनों करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में इमरान खान ने कहा था कि रिश्तों में सुधार के लिए भारत अगर एक कदम बढ़ाएगा तो मैं दो कदम बढ़ाऊंगा.

सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से मिलकर रहना है तो पहले उसे धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) राष्ट्र बनना होगा. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश बना लिया है. अगर उन्हें भारत के साथ मिलकर रहना है तो खुद को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में उभारना होगा. हम धर्मनिरपेक्ष देश हैं. अगर वे हमारी तरह बनते हैं, तभी वह इसके लिए (बातचीत) कोई मौका देख सकते हैं.''

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा, ''पाकिस्तान कह रहा है कि आप एक कदम बढ़ाइए तो हम दो कदम बढ़ाएंगे. पर, वे जो कह रहे हैं उसमें विरोधाभास है. उसकी तरफ से एक कदम भी सकारात्मक रूप से उठाया जाना चाहिए. हम फिर देखेंगे कि इसका क्या प्रभाव हुआ. तब तक भारत की नीति स्पष्ट है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते.''

भारत-पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर को लेकर रजामंदी के बाद नई बहस छिड़ गई है. हालांकि आतंकवाद और कश्मीर पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. यही वजह है कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से साफ-साफ लहजे में पहले कार्रवाई फिर बातचीत की बात कही है.

दो महीने बाद आई इमरान की सफाई, कहा- 'बड़े ऑफिस में छोटे आदमी' वाला ट्वीट मोदी के लिए नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget