एक्सप्लोरर

'चीफ जस्टिस साहब आपने बड़ा काम किया है...', कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्यों की CJI चंद्रचूड़ की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुआवजा, भूमि अधिग्रहण, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, वैवाहिक विवादों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन किया गया.

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोक अदालत के लिए मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की तारीफ की. शनिवार (3 अगस्त, 2024) को उन्होंने कहा कि 29 जुलाई से तीन अगस्त तक चलीं लोक आदालत में सभी तरह के मामलों को सेटल किया गया, जो कि काफी जोरदार पहल है. अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने बड़ा काम किया है. इस दौरान उन्होंने महाभारत से जुड़ी कहानियों का भी जिक्र किया और कहा कि देश की पहली लोक अदालत भगवान श्रीकृष्ण ने लगाई थी.

शनिवार को सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'कौरवों और पांडवों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए देश की पहली लोक अदालत भगवान श्री कृष्ण ने लगाई थी. उनके प्रस्ताव को दुर्योधन ने नहीं माना तो समस्या हुई. तब दिनकर साहब ने लिखा कि दो न्याय अगर तो आधा दो पर, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल पांच ग्राम, रखो धरती तमाम!' 

उन्होंने आगे कहा कि जब दुर्योधन वो भी दे न सके तो श्रीकृष्ण बोले- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. विवेक को जगाने का काम लोक अदालतें करती हैं. कानून मंत्री ने आगे कहा, 'सीजेआई चंद्रचूड़ ने मुझे बताया कि लोक अदालतों में 1000 से ज्यादा मामले सैटल हुए हैं. यानी कुछ बात तो है सुप्रीम कोर्ट में जो हस्ती मिटती नहीं हमारी.' उन्होंने कहा, 'दुनिया में बड़ा इंसान वही होता है जो टूटे को बनाना और रूठे को मनाना जानता है. बड़ा काम किया है सीजेआई साहब ने.'

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आत्मनिरीक्षण करने की शक्ति विवादों को सुलझाने में मदद करती है. शादी से जुड़े विवादों को निपटाने में लोक अदालतों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो काम परिवार के बुजुर्ग करते थे, अब वह वैकल्पिक विवाद समाधान व्यवस्था द्वारा किया जा रहा है. स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा, भूमि अधिग्रहण, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, वैवाहिक विवादों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन किया है.

यह भी पढ़ें:-
Congress on Election Results: 'BJP को मिलतीं 151 सीटें, लेकिन 89 सीटों पर...', कांग्रेस ने चुनावी रिजल्ट के 2 महीने बाद लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget