एक्सप्लोरर
सुक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, शोपियां इलाके के 13 गांव में सर्च ऑपरेशन

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों ने आज सुबह बड़े संयुक्त ऑपरेशन की शुरुआत की है. सुरक्षाबलों ने शोपियां के 13 गांव को घेर कर ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे.
जिन इलाकों में ऑपरेशन चलाया गया उनमें सुगन, हफ्फ, श्रीमाल, नागबल, बारबुघ, चित्रगाम, तुर्कवागाम, मालदीरा, काडगम प्रमुख हैं. पिछले कुछ समय से शोपियां इलाके में आम नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़े हैं. खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है.
और पढ़ें
Source: IOCL


























