एक्सप्लोरर

थलसेना को तीसरे डिप्टी चीफ के पद की मिली मंजूरी, गवर्नमेंट सैंक्शन लेटर जारी- सूत्र

बालाकोट में हुई एयर-स्ट्राइक और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव और 'इंफो-वॉरफेयर' के बीच रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के मुख्यालय के पुनर्गठित करने की मंजूरी दी है.भारत की बालाकोट में हुई एयर-स्ट्राइक के बाद और मौजूदा भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच, पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर ने भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा-वॉरफेयर छेड़ दिया था.

नई दिल्ली: सरकार ने थलसेना को तीसरे डिप्टी चीफ के पद की मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, इसके तहत सरकार ने गवर्नमेंट सैंक्शन लेटर जारी कर दिया है. ये तीसरा पद डिप्टी चीफ (स्ट्रेटेजी) के तौर पर होगा. उपसेना प्रमुख के अंतर्गत डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) और डीजीएमआई (यानि मिलिट्री इंटेलीजेंस) दोनों ही विभाग काम करेंगे. सेना के सभी ऑपरेशन्स और मिलिट्री-प्लानिंग अब इनकी ही जिम्मेदारी होगी.

अभी तक थलसेना मे दो डिप्टी चीफ के पद थे

मौजूदा वक्त के हाईब्रीड-वॉरफेयर और सोशल-मीडिया को ध्यान में रखते हुए अब सेना की मीडिया विंग, एडीजीपीआई और आईडब्लू (इंफो-वॉरफेयर) को एक साथ मिलाकर एक नई यूनिट, डीजी(आईडब्लू) बनाई गई है. ये विंग भी डीसीओएएस (स्ट्रेटेजी) के अंतर्गत ही काम करेगी. अभी तक थलसेना मे दो डिप्टी चीफ के पद थे. मौजूदा डीजीएमओ, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को इस नए पद के लिए चुना गया है.

बालाकोट में हुई एयर-स्ट्राइक और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव और 'इंफो-वॉरफेयर' के बीच रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के मुख्यालय के पुनर्गठित करने की मंजूरी दी है. साथ ही सेना मुख्यालय में तैनात 229 अधिकारियों को अब सीधे चीन और पाकिस्तानी सीमा में भेज दिया गया है.

पिछले साल जून में थलसेना प्रमुख ने गठित की थीं चार समितियां

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल जून में थलसेना प्रमुख ने चार समितियां गठित की थीं. जिसमें एक समिति की जिम्मेदारी सेना मु्ख्यालय को पुनर्गठित करने की थी. 27 फरवरी को सेना ने इस समिति की रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंप दी. इस रिपोर्ट को रक्षा मंत्री और रक्षा सचिव ने स्वीकार कर लिया और इस समिति की सिफारिशों को मान लिया गया है.

बता दें कि भारत की बालाकोट में हुई एयर-स्ट्राइक के बाद और मौजूदा भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच, पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर ने भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा-वॉरफेयर छेड़ दिया था. हालांकि, भारतीय सेना की ये योजना करीब आठ महीने पुरानी थी, लेकिन पाकिस्तान के इस इंफो-वॉरफेयर क काउंटर करने के लिए ही ये नया विंग तैयार किया गया है.

सेना मुख्यालय में तीन उपसेना प्रमुख के पद होंगे

अब सेना मुख्यालय में तीन उपसेना प्रमुख के पद हो जायेंगे. जो दूसरे उपसेना प्रमुख (प्लानिंग एंड सिस्टम) हैं अब उन्हें कैपेबिलिटी डेवलवमेंट एंड सस्टेनेंस के नाम से जाना जायेगा. सेना के गोला-बारूद से लेकर सभी सैन्य साजों-सामान की जरूरत को देखने वाले विभाग, एमजीओ (मास्टर जनरल ऑर्डिनेंस) को अब इसमें ही शामिल कर लिया गया है. सेना के ट्रैनिंग कमांड (आरट्रैक-आर्मी ट्रैनिंग कमांड) और मुख्यालय में स्थापित डीजी(एमटी-मिलिट्री ट्रैनिंग) को भी अब एक विभाग बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: सरकार ने दिए तीनों कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत, MSP पर भी बनेगा कानून

भारत में कोरोना मामले लगातार 5वें दिन 40 हजार से कम आए, अभी 4 लाख संक्रमितों का इलाज जारी

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget