एक्सप्लोरर

Anurag Thakur On Violence: 'तुष्टिकरण की राजनीति है', अनुराग ठाकुर का हिंसा को लेकर ममता बनर्जी और नीतीश कुमार पर हमला

Ram Navami Violence: रामनवमी के दिन फैली हिंसा पर राजनीति गरम हो चली है. इसको लेकर अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की सीएम और बिहार के सीएम को निशाने पर लिया है.

Anurag Thakur On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के मौके पर हिंसा को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार पर हमला किया है. इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह रामनवमी पर हिंसा की घटनाएं हुईं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने जैन तीर्थंकर महावीर की 2622वीं जयंती पर विश्व शांति एवं सदभावना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस तरह की वोट बैंक की राजनीति देश के सामने कई समस्याएं पैदा करती है और कई चुनौतियां पेश करती है.

क्या बोले अनुराग ठाकुर?

उन्होंने कहा, “ये वर्तमान समय में एक बहुत ही प्रासंगिक विषय है. दुनिया का एक हिस्सा लंबे समय से युद्ध देख रहा है. जब मैं भारत में देखता हूं तो यहां शांति का महौल है लेकिन रामनवमी की यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की इजाजत नहीं है.”

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या राज्य की मुख्यमंत्री समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कुछ क्षेत्रों से नहीं गुजरना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये अपने आप में एक चिंता का विषय है.

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “दो देशों के बीच युद्ध एक बात है लेकिन अपने ही देश में बिहार और बंगाल में ऐसी स्थिति पैदा करना, जहां आपको रामनवमी पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाती है और आगजनी, पथराव और हत्या करने के लिए मजबूर किया जाता है, यह कई सवाल खड़े करता है.”

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के देशों से कहते हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है और चर्चा करने, विचार-विमर्श करने, लोकतंत्र का हिस्सा बनने और निर्णय लेने का समय है. उन्होंने कहा, “और दुनिया इस बात को मानती है लेकिन हमारे देश के दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस तरह की बात करना और पक्षपात करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या एक विशेष समुदाय हिंसा में शामिल था या तुष्टिकरण की राजनीति उनके जुनून को हवा दे रही है.”

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर केंद्र सख्त, गृह मंत्रालय ने 3 दिनों के भीतर ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget