एक्सप्लोरर

एंटीलिया विस्फोटक केस: PPE किट पहनकर दिखने वाले शख्स का सचिन वाजे होने का शक, NIA की जांच जारी

सचिन वाजे को पीपीई किट पहनाकर सीसीटीवी में दिखने वाले शख्स की चाल से मिलान किया जाएगा. जांच एजेंसी एनआईए तलाश में जुट गई है.वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर निशाना साधा गया है. सामना में पूछा गया है कि इस केस में एनआईए जांच की जरूरत क्या थी?

मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस रात स्कॉर्पियो कार खड़ी की गई थी, उसी रात संदिग्ध इनोवा कार में एक शख्स पीपीई किट पहने दिखा था. अब जांच एजेंसी एनआईए उसी शख्स की तलाश में जुट गई है.

सचिन वाजे को पीपीई किट पहनाकर सीसीटीवी में दिखने वाले शख्स की चाल से मिलान किया जाएगा. एनआईए ने मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए का मानना है कि अभी तक की जांच के मुताबिक सचिन वाजे इस केस का मास्टरमाइंड नहीं है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक सचिन वाजे साजिश का छोटा हिस्सा हैं.

साजिश का मास्टरमाइंड कौन है?

अब एनआईए के सामने सबसे बड़ा चैलेंज सचिन वाजे से मास्टरमाइंड का नाम उगलवाना है. हालांकि आज सचिन वाजे की गिरफ्तारी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है. सचिन वाजे के वकील सनी पुनमिया ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है. इससे पहले एनआईए कोर्ट में भी सचिन वाजे के वकील ने कहा कि  पूरा मामला शक के आधार पर है, इसलिए ये गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है, क्योंकि वाजे के खिलाफ कोई सबूत भी नहीं हैं. जिसके जवाब में एनआईए ने कोर्ट में जांच से संबंधित कागजात और सीसीटीवी की जानकारी रखते हुए कहा कि यह एक बड़ी साजिश है, इसलिए गिरफ्तारी और रिमांड जरूरी है.

वाजे की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म

सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर निशाना साधा गया है. सामना में पूछा गया है कि इस केस में एनआईए जांच की जरूरत क्या थी? शिवसेना ने लिखा है, ‘’केंद्रीय जांच दस्ते (एनआईए) को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है. यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है. वाझे को गिरफ्तार करके दिखाया, इसकी खुशी जो मना रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता पर आघात कर रहे हैं.’’ शिवसेना ने कहा, ‘’सत्य जल्द ही बाहर आएगा, ऐसी अपेक्षा है.’

यह भी पढ़ें-

Corona India: रोजाना टूटते रिकॉर्ड, हजारों में आते नए मामले और सैकड़ों मौत | पिछले 8 दिन का लेखा-जोखा

बंगाल के चुनावी समर में आएगी और तेजी, 18, 21 और 24 मार्च को रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget