एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में तीन दिन के भीतर ढहा दूसरा पुल, एक घायल

सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार को एक पुराना पुल ढह गया. इस घटना में एक ट्रक चालक घायल हो गया. बीते तीन दिन में राज्य में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है.

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल): उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार को एक पुराना पुल ढह गया. इस घटना में एक ट्रक चालक घायल हो गया. बीते तीन दिन में राज्य में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले चार सितंबर को दक्षिण कोलकाता में माजेरहाटर पुल ढह गया था. उस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए थे.

सिलीगुड़ी के निकट सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुल का बीच का हिस्सा एक नहर में गिर गया. घटना के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था जोकि पुल के टूटे हिस्से में फंस गया. यह पुल मानगंज और फांसीदेवा इलाकों को उत्तर बंगाल के प्रमुख शहर सिलीगुड़ी से जोड़ता है.

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा, ‘‘ सामान से लदे ट्रकों की इस पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित है लेकिन उत्तरपूर्वी राज्यों की ओर से आए ऐसे कई वाहनों को इस पुल पर देखा जा सकता था. यह हादसा उसी का परिणाम है.’’

उन्होंने कहा कि उक्त पुल बहुत पुराना था, उस ढांचे से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद नहीं हैं. लोक निर्माण विभाग इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसके बाद मरम्मत का काम किया जाएगा. पर्यटन मंत्री गौतम देब ने कहा कि पुल की देखरेख माकपा नीत वाम दल द्वारा संचालित सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद करती थी.

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी रिपोर्ट मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूंगा.’’ दार्जीलिंग जिले से माकपा के वरिष्ठ नेता जिबेश सरकार ने आरोप लगाया कि पुल की मरम्मत करने के अनुरोधों को तृणमूल कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन ने नजरंदाज किया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य तथा स्थानीय प्रशासन को बताया था कि इसकी मरम्मत करने की जरूरत है. लेकिन यह वामदल के नेतृत्व वाली महाकुमा परिषद है इसलिए सरकार ने पैसा जारी नहीं किया.’’ इससे पहले 11 अगस्त को फांसीदेवा में भी एक फ्लाईओवर ढह गया था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था.

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राष्ट्र भर में पुलों का सर्वे किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि कोलकाता में और इर्दगिर्द के इलाकों में ऐसे 20 पुल हैं जो अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget