एक्सप्लोरर

दिल्ली से लगी हरियाणा की सीमा बंद की गई, आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी जाएगी- अनिल विज

विज ने कहा कि जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा.

गुरुग्राम: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे.

विज ने कहा कि जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा. विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है. आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। अगर हरियाणा की सभी सीमाएं 15-20 दिनों के लिए बंद कर दी जाती हैं, तो राज्य अच्छी स्थिति (कोरोना वायरस के खतरे के लिहाज से) में होगा.’’

विज ने बताया कि आवश्यक सेवाओं और उनसे जुड़े लोगों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीमाओं को पार करने की अनुमति दी जाएगी. गत 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद राज्य सरकार ने वाहनों और लोगों के सीमा पार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. उन्होंने कहा, "प्रतिबंध और सख्त होंगे."

विज ने कहा, ‘‘ज्यादातर वे लोग संक्रमित हो रहे हैं, जो दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं और जो लोग उनके संपर्क में आते हैं। हरियाणा में उनके कारण मामले बढ़ रहे हैं.’’

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को दिल्ली सरकार के उन कर्मचारियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए, जो काम राष्ट्रीय राजधानी में करते हैं लेकिन हरियाणा में रहते हैं.

विज ने कहा, "यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके रहने और खाने की व्यवस्था करे और उनका परीक्षण भी कराए। यदि वे संक्रमित हैं, तो उनका इलाज भी कराए.’’

उन्होंने कहा कि यही बात हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए भी है, जो पड़ोसी राज्य से काम करने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उनके ठहरने और भोजन की आवश्यक व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है."

यह पूछे जाने पर कि क्या लॉकडाउन तीन मई को हटा दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत मत है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए.

उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य में कोविड​​-19 की स्थिति नियंत्रण में है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 296 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget