एक्सप्लोरर

संजय राउत और नवाब मलिक समेत MVA गठबंधन के तीन बड़े नेता मुंबई की इस जेल में हैं बंद, जानें क्या हैं आरोप

Shiv Sena MP Sanjay Raut: महाअघाड़ी गठबंधन के तीन नेता इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. इनमें अनिल देशमुख, नवाब मलिक के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का भी नया ठिकाना ऑर्थर रोड जेल है.

Money Laundering Case: एनसीपी (NCP) के नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) और नवाब मलिक (Nawab Malik) के बाद अब शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का नया ठिकाना ऑर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) हो गया है. इन तीनों को ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में गिरफ्तार करके जेल भेजा है. इन सभी को सुरक्षा कारणों की वजह से ऑर्थर रोड जेल की अलग-अलग बैरेक में रखा गया है और टीवी, कैरम, किताबें और दूसरी जरूरत की चीजें इन लोगों को महैया कराई गई हैं.

हालांकि, फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए नवाब मलिक इन दिनों कुर्ला के क्रिति अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं. वो पिछले दो महीनों से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं. जेल में बंद अन्य कैदियों की तरह इन तीनों नेताओं को भी हर महीने 6 हजार का मनीआर्डर मिल रहा है. इस पैसे से वे जेल के अंदर जरूरी चीजें खरीद सकते हैं.

लाइब्रेरी की किताबें, नोटबुक और पेन संजय के साथी

पात्रा चॉल जमीन घोटाले मामले में एक अगस्त को ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार किया. वो अंडरट्रायल नंबर 8959 के तौर ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. राउत को सुरक्षा कारणों से अकेले अलग बैरक में रखा गया है. उनकी मांग के मुताबिक जेल प्रशासन की ओर से उन्हें नोटबुक औऱ पेन दिया गया है. वो पढ़ने के लिए जेल की लाइब्रेरी से किताबें लेते हैं. अगर वो कोई किताब लिखेंगे भी तो वो जेल की सीमा के अंदर ही रहेगी, वो बाहर नहीं आ सकेगी.

घर का खाना खा रहे संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट ने घर का खाना खाने इजाजत दी है. 8 अगस्त को कोर्ट ने संजय राउत को 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. तब तक संजय राउत ऑर्थर रोड जेल में ही बंद रहेंगे.

नवाब मलिक अस्पताल में भर्ती

23 फरवरी को जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ऑर्थर रोड जेल में कैदी नंबर 4622 हैं. फिलहाल वो स्वास्थ्य कारणों से एक अस्पताल में भर्ती हैं. कोर्ट ने उनको जेल में एक बेड और कुर्सी रखने की इजाजत दी है. इसके अलावा उन्हें भी घर का खाना खाने की इजाजत कोर्ट से मिली है.

9 महीनों से ऑर्थर रोड जेल में बंद अनिल देशमुख

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) कैदी नंबर 2225 हैं. वो पिछले 9 महीनों से इस जेल में बंद हैं. अनिल देशमुख को पिछले साल 1 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया था. उन पर जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के आरोप लगे हैं. उन पर ये आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) ने लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: 'एक बार फिर बनेगी शिवसेना की सरकार...' जानें क्यों ऐसा बोले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे गुट के MLA ने उद्धव ठाकरे को बताया शिवसेना प्रमुख, फिर ट्वीट किया डिलीट, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget