एक्सप्लोरर

अनिल देशमुख ने विस्फोटक सामग्री के साथ कार बरामदगी मामले में परमबीर सिंह की भूमिका का आरोप लगाया

अनिल देशमुख ने परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री के साथ कार बरामदगी मामले में उनकी भूमिका हो सकती है. उन्होने कहा है कि परमबीर ने बदला लेने की भावना से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए,

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री के साथ एक गाड़ी बरामद होने से संबंधित मामले में मंगलवार को मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की 'बेहद संदिग्ध' भूमिका का आरोप लगाया.

परमबीर ने लगाए झूठे आरोपः देशमुख

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह ने बदला लेने की भावना से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए बंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. देशमुख ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों और कुछ कारोबारियों ने वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक के तौर पर तैनात परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

नागपुर हवाईअड्डे पर देशमुख ने संवाददाताओं से कहा, 'सीबीआई ने परमबीर सिंह द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. मैंने न्याय के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है.'

विस्फोटक सामग्री और एसयूवी मिलने के मामले में है भूमिका

उन्होंने कहा, 'परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की खबरें रोजाना अखबारों और टीवी चैनलों पर नजर आ रही हैं. कई चीजें सामने आ चुकी हैं जोकि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी मिलने और ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या मामले में निलंबित अधिकारी सचिन वाजे और परमबीर सिंह की भूमिका को दर्शाती हैं. मुझे लगता है कि एनआईए इस मामले में परमबीर सिंह की संदिग्ध भूमिका को लेकर जांच करेगी.'

इसे भी पढ़ेंः
जम्मू-कश्मीर: नाथीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

 

 

महाराष्ट्र में कोरोना की धीमी पड़ रही रफ्तार लेकिन नहीं कम हो रहा मौत का आंकड़ा, आज 51800 नए केस और 891 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget