एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना की धीमी पड़ रही रफ्तार लेकिन नहीं कम हो रहा मौत का आंकड़ा, 51800 नए केस और 891 की गई जान

कोरोना के नए मामले मंगलवार को आने के बाद महाराष्ट्र में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6 लाख 41 हजार 910 हो गई है. जबकि, अभी तक राज्य में इस महामारी से कुल 71 हजार 742 लोगों की जान चली गई.

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर अब कम होता हुआ दिख रहा है. आज राज्य में कोरोना संक्रमण के 51 हजार 800 नए मामले आए हैं जबकि एक दिन पहले सोमवार को 50 हजार से भी कम नए केस आए थे. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 891 लोगों की मौत हो गई.

कोरोना के नए मामले मंगलवार को आने के बाद महाराष्ट्र में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6 लाख 41 हजार 910 हो गई है. जबकि, अभी तक राज्य में इस महामारी से कुल 71 हजार 742 लोगों की जान चली गई. इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 65 हजार 934 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

मुंबई में 25 सौ से ज्यादा नए केस

मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 2 हजार 554 नए केस सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 62 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान 5,240 कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं. इसके बाद मुंबई में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 380 हो गई है जबकि कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6 लाख 61 हजार 420 हो गए हैं.

एक दिन पहले 50 हजार से कम केस

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए. महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 567 और मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच टेस्टिंग पर ICMR ने जारी की एडवाइजरी, एक बार पॉजिटिव होने के बाद RT-PCR टेस्ट की नहीं जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget