एक्सप्लोरर

Andhra Train Accident: छह महीने पहले ही हुई शादी... बस 5 मिनट दूर थी जिंदगी और दो बच्‍चे... 14 लोगों की दर्दनाक मौत की कहानी

Andhra Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए रेल हादसे में 35 साल के इलेक्ट्रिकल वर्कर कंचुबाराकी रवि ने जान गंवा दी. उनका स्टॉप घटनास्थल से 5 मिनट की दूरी पर था.

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार (29 अक्टूबर) को दो पैसेंजर ट्रेनों में टक्कर हो गई. इस रेल हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 यात्री घायल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है. इस बीच हादसे के बाद कुछ ऐसे दर्दनाक किस्से सामने आए हैं, जो आपकी आंखों को नम कर देंगे.

दरअसल, हादसे में एक मारे जाने वालों में एक महिला थी, जिसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. इसके अलावा मृतकों में एक बिजली कर्मचारी भी था. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जहां यह हादसा हुआ, वहां से बिजली कर्मी का स्टॉप महज 5 मिनट की दूरी पर था.   
 
नव विवाहित सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत
29 साल के सेल्स एग्जीक्यूटिव चल्ला सतीश की छह महीने पहले ही शादी हुई थी. वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक ज्वेलरी शॉप में सेल्स एक्जीक्यूटिव थे. वह हादसे के वक्त उस विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में सवार थे, जो विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर से टकराई थी.

स्टॉप से 5 मिनट की दूरी पर हादसा 
इसके अलावा हादसे में 35 साल के इलेक्ट्रिकल वर्कर कंचुबाराकी रवि की जान भी चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक वह अलमांडा रेलवे स्टेशन पर उतरे वाले थे, जो हादसे की जगह से महज पांच मिनट बाद आने वाला था. वह विशाखापट्टनम शॉपिंग करने गए थे.  

घर लौट रही महिला ने हादसे में गंवाई जान 
39 साल की गिदीजला लक्षी विशाखापट्टनम से श्रीकाकुलम अपने घर लौट रही थीं. वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं. हालांकि, घर जाते समय ट्रेन दुर्घटना में उनकी जान चली गई. वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई हैं. उनके पति का रो-रोकर बुरा हाल है. 

रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर की मौत
मृतकों में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर एसएमएस राव भी शामिल हैं. वह ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अनुभवी लोकोपायलट थे. वह 25 साल तक लोकोपायलट रहे.  इसके अलावा पीड़ितों में पलासा पैसेंजर ट्रेन के गार्ड एम श्रीनिवास भी शामिल थे. रविवार (29 अक्टूबर) को देर रात विशाखापतट्टनम रेलवे अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

घायलों का इलाज जारी
विजयनगरम के महाराजा सरकारी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक अनिला सुंदरी ने कहा कि अस्पताल में लगभग 50 लोगों का इलाज किया जा रहा है. इनमें से अधिकांश की पसलियां टूटी हुई हैं. वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को विशाखापतट्टनम के अस्पतालों में भेजा जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और राज्य के प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले अन्य राज्यों के लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें- Kerala Blasts: कौन है केरल हमले की जिम्मेदारी लेने वाला डॉमिनिक मार्टिन, क्या है दुबई से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget