एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, MLC शेख सब्जी की मौके पर मौत  

Andhra Pradesh MLC Died: आंध्र प्रदेश में एक सड़क हादसे में व‍िधान पर‍िषद के सदस्‍य शेख सब्‍जी की मौत हो गई. हादसा दोपहर में उस वक्‍त हुआ जब वह एलुरु से भीमावरम जा रहे थे.  

Andhra Pradesh MLC Died in Road Accident: आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य शेख सब्जी (Shaik Sabjee) की शुक्रवार (15 द‍िसंबर) को पश्चिम गोदावरी जिले के चेरुकुवाड़ा गांव में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.  

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक अधिकारी ने बताया कि सब्जी (57) एलुरु से भीमावरम जा रहे थे तो दोपहर करीब 12.30 बजे उनकी हैचबैक कार चेरुकुवाड़ा में एक ऐसे ही वाहन से टकरा गई. विपरीत दिशा से आ रही कार डगमगाती आ रही थी. 

पश्चिमी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक यू रवि प्रकाश ने बताया कि सब्‍जी की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना उंडी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुई.  

पर‍िषद सदस्‍य के रूप में 2027 तक था कार्यकाल 

शिक्षक के रूप में कार्यरत सब्जी पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिले से शिक्षक कोटा के तहत विधानपरिषद के निर्दलीय एमएलसी थे. परिषद सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल साल 2027 तक था. 

यूनाइटेड टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रहे 

एमएलसी शेख सब्‍जी का जन्‍म 1966 में पश्‍च‍िमी गोदावरी ज‍िले के एलुरु में हुआ था. उन्‍होंने यूनाइटेड टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्‍यक्ष के रूप में भी काम क‍िया है. वह एलुरु मंडल के मेडपल्‍ली हाई स्‍कूल में स्‍कूल सहायक रहे और स्‍वेच्‍छ‍िक सेवान‍िवृत‍ि ले ली थी. 

सड़क हादसे में घायल हुए पीए, गनमैन व ड्राइवर 

सड़क हादसे में एलएलसी के न‍िजी सहायक, गनमैन और ड्राइवर भी घायल हो गए. उनको भीमावरम सरकारी अस्‍पताल में रेफर क‍िया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.  

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने जताया शोक 

इस हादसे में शेख सब्‍जी की दर्दनाक मौत पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दु:ख जताया है. उनकी मौत पर मौन रखकर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की. 

यह भी पढ़ें: 'अमित शाह बयान क्यों नहीं दे सकते', संसद की सुरक्षा में सेंध पर विपक्ष का वार, BJP बोली- 'चुनाव हारने के बाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget