एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh: 'सीएम को कितने घर चाहिए?' JSP चीफ पवन कल्याण का जगन पर निशाना, रुशिकोंडा हिल को लेकर पूछा सवाल

Andhra Pradesh Politics: रुशिकोंडा दौरे पर पहुंचे जन सेना पार्टी चीफ के काफिले को पुलिस ने काफी देर तक रोके रखा था. बाद में कई शर्तों के साथ उन्हें अनुमति दी गई.

Jan Sena Party: जन सेना पार्टी (JSP) प्रमुख पवन कल्याण ने शुक्रवार (11 अगस्त) को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा जिसके ऊपर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही इसका उल्लंघन कर रहा है. उन्होंने सीएम रेड्डी पर रुशिकोंडा पहाड़ी को नष्ट करने का आरोप लगाया.

पवन कल्याण शुक्रवार को रुशिकोंडा के दौरे पर थे. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यहां पहुंचने पर पुलिस ने उनके काफिले को कुछ घंटों तक तक रोके रखा. बाद में शर्तों के साथ उन्हें आगे जाने की मंजूरी दी गई. यातायात और लोगों को समस्याओं का हवाला देते हुए पुलिस ने पवन कल्याण से काफिले में केवल सात गाड़ियों को रखने को कहा था. यहीं नहीं, पुलिस ने बाइक रैली पर भी रोक लगा दी और कहा कि वे गाड़ी से बाहर नहीं निकलेंगे और न ही वाहन के छत पर चढ़ेंगे.

रुशिकोंडा पहाड़ी को खत्म करने का आरोप

एएनआई के अनुसार, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को कानून की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन आंध्र प्रदेश में वे इसका उल्लंघन कर रहे हैं. सीएम रेड्डी रुशिकोंडा हिल को नष्ट करके पर्यावरण मानदंडों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.

रुशिकोंडा में हो रहे निर्माण पर सवाल उठाते हुए कल्याण ने कहा, "सरकारी भवन वास्तव में क्या है? क्या ये सीएम हाउस है? मुख्यमंत्री को कितने घर चाहिए? वो सर्किट हाउस को भी अपने घर या कैंप ऑफिस की तरह इस्तेमाल कर चुके होंगे." रुशिकोंडा बीच का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा, क्या सीएम एक बढ़िया व्यू चाहते हैं?

'लोगों को पता होना चाहिए'

JSP प्रमुख पवन कल्याण ने कहा, "राज्य के हर व्यक्ति को, खासकर उत्तर आंध्र के लोगों को रुशिकोंडा में हो रहे उल्लंघनों के बारे में पता होना चाहिए. लोगों को यह भी समझना चाहिए कि अगर वे ऐसे लोगों को नेता चुनते हैं, तो वे केवल सरकारी और निजी संपत्तियों का शोषण करते हैं."

कल्याण ने कहा, "रुशिकोंडा पहाड़ी कई सदियों से इस क्षेत्र के कई गांवों को चक्रवातों से बचा रही है, लेकिन उन्होंने इसे नष्ट कर दिया है सरकार का दावा है कि रुशिकोंडा में मामूली उल्लंघन हैं, लेकिन असल में ये बड़े पैमाने पर किया जा रहा है."

कल्याण के रुशिकोंडा दौरे के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. बाइक रैलियों और समर्थकों या प्रशंसकों को जेएसपी प्रमुख के काफिले का पीछा करने से रोकने के लिए बैरिकेड्स की व्यवस्था की गई थी.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Wayanad Visit: सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने की जोरदार तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget