एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Wayanad Visit: सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने की जोरदार तैयारी

Rahul Gandhi In Wayanad: सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है. 7 जुलाई को लोकसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की थी.

Rahul Gandhi Wayanad Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार (12 अगस्त) को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंच रहे हैं. हाल ही में लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता का ये पहला वायनाड दौरा है. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस की केरल यूनिट (Kerala Congress) में उत्साह है.

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद सोमवार (7 अगस्त) को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई थी, जिसके बाद एक बार फिर वह संसद पहुंचे थे. उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया था और मणिपुर पर केंद्र को घेरा था.

मोदी सरनेम मामले में सूरत की सीजेएम कोर्ट ने इसी साल 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई थी. करीब चार महीने से ज्यादा समय के बाद बीती 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

केरल कांग्रेस ने की भव्य स्वागत की तैयारी

वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की है. शनिवार दोपहर 3.30 बजे कलपेट्टा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर राहुल गांधी कैथांगु परियोजना के तहत निर्मित घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे.

दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी 12 बजे जिले के नल्लूरनाडु में अंबेडकर मेमोरियल कैंसर सेंटर में स्थापित एक हाई-टेंशन ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करेंगे. रविवार को ही वे कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे.

सांसदी जाने के बाद वायनाड गए थे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद 11 अप्रैल को वायनाड के दौरे पर गए थे. उस दौरान उन्होंने संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरी संसद सदस्यता छीन ली गई, मेरा घर छीन लिया. मेरे पीछे पुलिस लगा दी, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. 50 बार मेरा घर ले लो, लेकिन मैं भारत और वायनाड के लोगों के मुद्दों को उठाता रहूंगा.'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'सांसद तो बस एक टैग है. यह एक पद है इसलिए बीजेपी टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और वे मुझे जेल में भी डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं.' अब राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद वायनाड पहुंच रहे हैं तो उम्मीद है कि वे एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोलेंगे. 

यह भी पढ़ें

'मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए है, क्योंकि...', असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget