एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Andhra Pradesh News: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने और कई लंबित मुद्दों पर तेजी से काम करने की अपील की.

CM Jagan Mohan Meet PM Modi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार (17 मार्च) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी से सहयोग मांगा. सीएम ने पीएम मोदी से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. 

उन्होंने पीएम से राज्य के विभाजन के नौ साल बाद भी लंबित कई मुद्दों पर काम में तेजी लाने का अनुरोध किया. इसके अलावा उन्होंने केंद्र से लंबित धन और पड़ोसी तेलंगाना के साथ बकाया राशि के लेनदेन में पीएम से हस्तक्षेप करने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी को सौंपे गए एक ज्ञापन में, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच लंबित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उनका ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया.

पीएम को लंबित मुद्दे ध्यान दिलाए

उन्होंने पीएम मोदी को याद दिलाया कि केंद्रीय वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति, जिसका गठन आंध्र प्रदेश पुनर्विभाजन अधिनियम में उल्लेखित मुद्दों पर किया गया था, पहले ही कई दौर की बातचीत कर चुका है, लेकिन कुछ मुद्दे अनसुलझे रहते हैं. मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री से पोलावरम परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तदर्थ तरीके से 10,000 करोड़ रुपये मंजूर करने का अनुरोध किया. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए रिसोर्स गैप फंडिंग के तहत 36,625 करोड़ रुपये लंबित हैं. 

बकाया धनराशि रिलीज करने की अपील

सीएम रेड्डी ने इस राशि को तत्काल जारी करने की मांग की.  इसके अलावा  उन्होंने 42,472 करोड़ रुपये की ऋण सीमा भी मांगी, जिसे 2021-22 में प्रदान किया गया था और कोविड महामारी के दौरान ₹17,923 करोड़ कम कर दिया गया था. सीएम ने इसे फिर से बढ़ाने को कहा है. ज्ञापन में कहा गया कि राज्य उधार सीमा अब प्रतिबंधित है क्योंकि पिछली सरकार सीमा से अधिक उधार लेती थी. हालांकि, इस सरकार की कोई गलती नहीं है. उन्होंने नियमों के अनुसार दी गई ऋण सीमा को भी कम कर दिया है. 

अमित शाह से भी मिले सीएम रेड्डी

उन्होंने पीएम मोदी से पोलावरम परियोजना पर तकनीकी सलाहकार समिति के 55,548 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों को स्वीकार करने, पेयजल आपूर्ति घटक को अपना हिस्सा मानने और निर्माण में तेजी लाने के लिए तदर्थ आधार पर तुरंत 10,000 करोड़ रुपये जारी करने की अपील की. बाद में उन्होंने इस पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़ें-Textile Park: 7 राज्यों में स्थापित किए जाएंगे टेक्सटाइल पार्क, पीएम मोदी का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget