एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में तीन कथित आतंकी गिरफ्तार, अनंतनाग टेरर अटैक में हाथ होने का था शक

पिछले 12 जून को हुए अनंतनाग आतंकी हमले के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे.

श्रीनगर: अनंतनाग में 12 जून को हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार तीनों लोगों पर आरोप है कि इसने आतंकी हमले को अंजाम देने वाले एक पाकिस्तानी आतंकवादी को आश्रय दिया था. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और थाना प्रभारी अरशद अहमद खान घायल हुए थे जिन्होंने 16 जून को दम तोड़ दिया था.

अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्ताफ खान के नेतृत्व में जांच दल गठित हुआ था जिसने अनंतनाग के व्यस्त केपी रोड पर हमले की जांच की थी. उन्होंने कहा कि जांच में तीन युवक आमिर, कैसर और इरफान पकड़े गये थे जो आतंकी संगठन में कथित रूप से सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी करीब चार दिनों तक इन तीन युवकों में से किसी एक के घर में रहा था.

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान पाकिस्तानी आतंकी को हमला करने के संभावित जगहों की तलाश में अनंतनाग शहर में घुमाया गया था. तीनों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि स्थानीय जैश कमांडर फयाज पुंजू इस आतंकवादी को लेकर आया था. उन्होंने कहा कि तीनों सदस्यों ने व्यस्त केपी रोड पर 12 जून को हुए आतंकी हमले के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी.

आतंकी संगठन के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि एक पाकिस्तानी आतंकवादी को स्थानीय जैश कमांडर फयाज पुंजू द्वारा एक आरोपी के घर पर लाया गया था. बता दें कि हाल में, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर घाटी के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर गए थे. इस दौरान वो पुलिस अधिकारी अहमद खान के घर भी गये थे और उन्होंने परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की थी.

कर्नाटक संकट: मुंबई से बेंगलुरू रवाना हुए बागी MLA, विधानसभा स्पीकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

कर्नाटक संकट: विधानसभा अध्यक्ष से मिले कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त लापरवाही: मुंबई में नींद से नहीं जागा प्रशासन, खुले नालों और गड्ढों से जान गंवा रहे लोग अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- मध्यस्थता नहीं तो 25 जुलाई से होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget