एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, 2 अलग-अलग एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया. पिछले करीब 24 घंटे में घाटी में 6 आतंकी मारे गए हैं.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग (Anantnag) जिले के हंगलगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के जुनैद और बासित भट के रूप में हुई है. आतंकी बासित अनंतनाग में पिछले साल हुई बीजेपी के सरपंच रसूल डार, उनकी पत्नी और एक पंच की हत्या में शामिल था.

वहीं इससे ठीक पहले कुलगाम (Kulgam) के मिशीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी मिशीपुरा के सामान्य इलाके में ठिकाना बदलने में कामयाब रहे. प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके बाद बृहस्पतिवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है.

बुधवार को मारे गए थे दो आतंकी
बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक हाल में बैंक प्रबंधक की हुई हत्या में शामिल था. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के शोपियां जिले के कांजिउलर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद बल और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान के तहत सुरक्षाकर्मी संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर (Srinagar) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों (Terrorist) को मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकवादी एक समूह का हिस्सा थे, जो अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहा था.

Jammu Kashmir Visit: रक्षामंत्री का पाकिस्तान पर निशाना, बोले- पड़ोसी ने हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों का सहारा लिया

Renuka Chowdhury Viral Video: रेणुका चौधरी ने पकड़ा पुलिसवाले का कॉलर, मामला दर्ज हुआ तो अब दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget