एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिज़बुल कमांडर अशरफ मौलवी समेत 3 आतंकी ढेर

Anantnag Encounter: कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि पहलगाम में अशरफ मौलवी समेत दो अन्य आतंकी मारे गए हैं. अशरफ मौलवी हिज़बुल का कश्मीर में कमांडर था.

Anantnag Encounter: दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) में एक ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) का कमांडर अशरफ मौलवी (Ashraf Maulvi) मारा गया है. इस आतंकी के मारे जाने से घाटी में सुरक्षाबलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है. यह आतंकी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बटकूट इलाके में जंगल में हुई मुठभेड़ में अपने दो साथियों के साथ मारा गया.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पहलगाम में अशरफ मौलवी समेत दो अन्य आतंकी मारे गए हैं. अशरफ मौलवी हिजबुल का कश्मीर में कमांडर था. वह इससे पहले 6 मई 2020 को रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद कमांडर बनाया गया था. 

हिजबुल में कब शामिल हुआ था अशरफ ?
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के तेंगपावा कोकरनाग इलाके का निवासी मोहम्मद अशरफ खान उर्फ अशरफ मौलवी 2013 में हिजबुल में शामिल हुआ था और जल्द ही सेना की मोस्ट वांटेड आतंकी की सूची में आ गया. पुलिस के अनुसार वह स्थानीय नागरिकों को बहला फुसला कर हिजबुल में भर्ती करता था. 

बटकूट में उसके मिलने की जानकारी पर पुलिस और सेना की 19RR की एक संयुक्त टीम ने बटकूट जंगल को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम ने अपनी तलाशी तेज की छिपे हुए इस आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी कर दी. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ में सेना ने तीनों आतंकी मार गिराए.

कितने रुपयों का रखा गया था इनाम ?
मौलवी के मारे जाने से दक्षिण कश्मीर में हिजबुल की गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है. पूरी घाटी में अब हिजबुल का कोई भी कमांडर जिंदा नहीं बचा है. मौलवी बुरहान वानी के समय जारी हुए आतंकियों की सूची में शामिल था और इस समय पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. इस आतंकी पर दस लाख का इनाम भी रखा गया था.

आपको बता दें कि 30 जून से कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. इसको मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया हुआ है. सुरक्षाबलों ने साल की शुरुआत से अब तक घाटी में 65 आतंकियों को ढेर कर दिया है.

Tajinder Pal Singh Bagga Arrest: बग्गा की गिरफ्तारी से लेकर दिल्ली पुलिस की कस्टडी तक..दिन भर होता रहा तमाशा, तीन राज्यों की उलझी रही पुलिस

Tajinder Pal Singh Bagga: तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लाया जा रहा दिल्ली, कुरुक्षेत्र लेने पहुंची थी दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget