एक्सप्लोरर

अनंत हेगड़े का राहुल गांधी पर विवादित बयान, कहा- मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा बाह्मण कैसे

केन्द्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी को धर्म की कोई समझ नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कैसे हुआ कि उनके पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं और बेटा ब्राहमण है. हेगड़े ने इससे पहले कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए.

बेंगलुरु: केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मिश्रित नस्ल’ का बताते हुए कहा कि एक ‘मुस्लिम’ पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राहमण कैसे हो सकता है. उन्होंने राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोला.

उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, ‘‘उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है. देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राहमण है. यह कैसे हुआ?’’ राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप दुनिया की किसी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकते. यह हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है.’’

इससे पहले हेगड़े ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए. साथ ही उन्होंने आगरा के ताजमहल को लेकर भी अजीबो-गरीब दावा किया था. उन्होंने कहा था कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी.

अनंत हेगड़े ने कहा था कि एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था. तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया. उन्होंने कहा था कि भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाया जाएगा.'' विवादों में रहे हैं हेगड़े-

अनंत हेगड़े ने दिसंबर 2017 में कहा था कि जो लोग खुद को धर्मनरपेक्ष कहते हैं, वे नहीं जानते कि उनका खून क्या है. हां, संविधान यह अधिकार देता है कि हम खुद को धर्मनिरपेक्ष कहें, लेकिन संविधान में कई बार संशोधन हो चुके हैं, हम भी उसमें संशोधन करेंगे, हम सत्ता में इसलिए ही आए हैं.

हेगड़े के बयान पर खूब सियासी हंगामा हुआ था. संसद में विपक्षी दलों के तेवरों की वजह से उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी थी. वहीं, आपको बता दें कि राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से पारसी थे.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

यह भी पढ़ें-

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाला: क्रिश्चेन मिशेल के बाद दो और आरोपियों को भारत लाया गया  प्रयागराज: राम मंदिर पर VHP की धर्म संसद आज से, RSS प्रमुख भागवत भी करेंगे शिरकत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget