एक्सप्लोरर

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के वेडिंग वेन्यू के बाहर लगे हैं प्रधानमंत्री के स्वागत वाले पोस्टर! क्या PM मोदी भी होने वाले हैं शामिल?

Anant Radhika Wedding: पीएम मोदी का 13 जुलाई को मुंबई का दौरा प्रस्तावित है, जहां वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वेडिंग जगह के आस-पास पीएम मोदी के स्वागत के पोस्टर लगे हुए हैं.

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई में आज यानी 12 जुलाई 2024 को देश विदेश की प्रमुख हस्तियां मुंबई पहुंच चुकी है.

मोदी के स्वागत के पोस्टर

इस शादी में कई कंपनियों के ग्लोबल सीईओ भी शामिल होने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार (13 जुलाई 2024) को मुंबई का दौरा करेंगे. इसे लेकर मुंबई में शादी के वेन्यू तक जाने वाले रास्तों में पीएम मोदी के स्वागत के पोस्टर लगे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि यह पोस्ट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से लगाए गए हैं, जिस पर लिखा है, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में हार्दिक स्वागत है." जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बॉलीवुड, राजनीति, खेल, व्यापार, हॉलीवुड समेत बाकी सभी क्षेत्रों के सितारों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.

शादी समारोह के लिए पहुंचे अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री

इस शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी भी मुंबई पहुंच चुके हैं तो वहीं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भी मुंबई आने की संभावना है. हालांकि मेहमानों की संभावित लिस्ट में पीएम मोदी का नाम नहीं था.

मुंबई में ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम

अनंत-राधिका की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे कि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मुंबई दौरे पर पीएम मोदी गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित समारोह में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के तीसरे चरण का भी उद्घाटन करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह पीएम मोदी का पहला मुंबई दौरा होगा. 

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन का कार्यक्रम है. इस वजह से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर पीएम मोदी वेडिंग में नहीं आ पाए तो बाकी दो कार्यक्रमों में से किसी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें : लोकसभा के बाद पहली बार NDA को मिली बड़ी जीत, महाराष्ट्र में हुआ खेला तो नड्डा ने पीएम मोदी का नाम लेकर जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
Parliament Monsoon Session LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget