एक्सप्लोरर

आनंदपाल एनकाउंटर: राजस्थान में राजपूतों के हिंसक प्रदर्शन में 20 पुलिसकर्मी घायल

कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को नागौर के सांरवदा गांव में राजपूत समाज के हजारों लोग जुटे थे. एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने सहित अन्य चार मांगों को लेकर देखते ही देखते श्रद्धांजलि सभा हिंसक प्रदर्शन में बदल गई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में नागौर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख समेत 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और दो अन्य पुलिसकर्मी अभी लापता हैं.

जयपुर: राजस्थान के नागौर में गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामला तूल पकड़ चुका है. बुधवार को आनंदपाल सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद स्थानीय लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी फूंक दी और एक जगह रेलवे ट्रैक भी उखाड़ दिया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. तनाव को देखते हुए राजस्थान के नागौर, बीकानेर और चुरू में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. आपको बता दें कि कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह को 24 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था.

देखते ही देखते हिंसक प्रदर्शन में बदल गई श्रद्धांजलि सभा

कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को नागौर के सांरवदा गांव में राजपूत समाज के हजारों लोग जुटे थे. एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने सहित अन्य चार मांगों को लेकर देखते ही देखते श्रद्धांजलि सभा हिंसक प्रदर्शन में बदल गई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में नागौर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख समेत 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और दो अन्य पुलिसकर्मी अभी लापता हैं.

मौके पर भारी तादाद मे आए युवकों में से कुछ ने कानून और व्यवस्था को भंग करते हुऐ भारी उत्पात मचाया. उग्र लोगों ने सांवराद रेलवे स्टेशन पर न सिर्फ रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया बल्कि बुकिंग काउंटर पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की. भीड़ ने नागौर के एसपी परिस देशमुख की गाड़ी को भी आग लगा दी. यही नहीं उत्पाती लोगों ने दो पुलिस गार्डों के हथियार भी छीन लिए.

हिंसक प्रदर्शन में करीब 20 लोग जख्मी

ये हंगामा करीब दो घंटे तक चला और इस दौरान करीब 20 लोग जख्मी हो गए. इनमें ज्यादातर पुलिस वाले ही थे. तीन युवकों लालचंद, महेन्द्र सिंह और नंद सिंह के साथ खेमराज नाम के पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया. लांलचंद नाम के युवक की जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहां बाकियों की हालत गंभीर बताई गई है. पुलिस ने राजपूत और रांवणा राजपूत समाज के संघर्ष समिति के सदस्यों पर गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि एक पुलिस वाला अभी लापता है जबकि उसकी फटी हुई वर्दी ही बरामद हुई है.

इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट प्रतापगढ़ पहुंचे. जहाँ उन्होंने आनंदपाल एनकाउंटर को लेकर बयान दिया. एनकाउंटर के बाद बिगड़ी स्थिति पर उन्होंने कहा कि "आनंदपाल एनकाउंटर के बाद जो हालात पैदा हुए हैं, उसका कौन ज़िम्मेदार हैं? दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं, कर्फ्यू लग रहा है. बैन लग रहा है. अब चाहिए कि मुख्यमंत्री मामले का समाधान करे.'

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) एन आर के रेड्डी के मुताबिक श्रीकरणी राजपूत सेना द्वारा आयोजित कार रैली में आए लोगों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा जब उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. जिसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसुगैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया लेकिन वह हिंसा पर उतारू होने लगे, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

उन्होंने बताया कि​ लाठी भाटा जंग में घायल हुए लोगों में नागौर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख समेत छह पुलिसकर्मी शामिल हैं. अन्य घायल प्रदर्शनकारी हैं. घायल पुलिसकर्मियों में से दो को नाजुक हालत में जयपुर के अस्पताल भेजा गया है जबकि शेष को नागौर के ​नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दो पुलिसकर्मी अभी लापता हैं जिनकी तेजी से तलाश की जा रही है.

श्रीराजपूत करणी सेना की ओर से आयोजित की गई हुंकार रैली

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के पैतृक गांव में श्रीराजपूत करणी सेना की ओर से आयोजित की गई हुंकार रैली और श्रद्धाजंलि सभा में जुटे हजारों लोगों में से कुछ लोगों ने दिल्ली जोधपुर रेल मार्ग को जाम कर उसे क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया था और पुलिस को उनको रोकने का प्रयास करने पर लाठी भाटा जंग शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि रेल मार्ग श्रतिग्रस्त हो जाने के कारण दिल्ली-जोधपुर वाया रेवाड़ी मार्ग पर फिलहाल यातायात बाधित है .

पुलिस ने कहा कि सांरवदा गांव में स्थिति तनावपूर्ण है. भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर करीबी निगाहे बनाए हुए हैं. आनंदपाल सिंह का अन्तिम संस्कार कब होगा इसको लेकर असमंजस बना हुआ है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांरवदा गांव में हजारों लोगों ने श्रीराजपूत करणी सेना की हुंकार रैली में हिस्सा लिया.

एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं आनंदपाल के परिजन

आपको बता दें कि करीब डेढ साल की फरार रहने के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह के परिजन एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. वह एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने सहित चार अन्य मांगे पूरी न होने तक, आनंदपाल सिंह का अन्तिम संस्कार न करने पर अडिग हैं.

पुलिस ने सांरवदा गांव में प्रस्तावित रैली को देखते हुए यहां सुरक्षा और कड़ी कर दी है. वहीं नागौर, बीकानेर, चूरू जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक इंटरनेट सेवा रद्द रखी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget