एक्सप्लोरर

अमृतसर रेल हादसा: यही चमत्कार है, जब ट्रेन ने टक्कर मारी तो ढाई साल का आरुष पिता की गोद से उछल गया, जान बच गई

इस हादसे में किसी ने अपना जवान बेटा खोया तो किसी ने अपने बूढ़े माता-पिता को लेकिन कई लोग ऐसे भी रहे जिनकी जान इस हादसे में बाल-बाल बची. ऐसी ही कहानी है ढाई साल के आरुश की, जिसके पिता उसे गोद में उठाकर रावण दहन दिखाने ले गए थे.

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे में 62 बेगुनाहों की जान चली गई. इस हादसे में किसी ने अपना जवान बेटा खोया तो किसी बेटे ने अपने बूढ़े माता-पिता को लेकिन कई लोग ऐसे भी रहे जिनकी जान इस हादसे में बाल-बाल बची. लेकिन सच ये भी है कि ऐसा चमत्कार हर किसी के नसीब में कहां आता है. लेकिन अमृतसर ट्रेन हादसे के दौरान एक ऐसी ही कहानी सामने आई जिसमें ढाई साल के आरुष की जान बच गई. आरुष के पिता उसे गोद में उठाकर रावण दहन दिखाने ले गए थे. रावण दहन देखने गए आरुष के पिता भी उन लोगों में थे जो तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए.

जिस वक्त जोड़ा फाटक इलाके में रावण दहण किया गया उस वक्त ट्रेन की पटरी पर आरुष अपने पिता की गोद में रावण दहन देख रहा था. ट्रेन आयी और उसके पिता को टक्कर मार दी जिसके बाद आरुष का शरीर कई फ़ीट तक हवा में उछला और वो एक महिला की गोद में आ गिरा. इस तरह आरुष की जान बच गई और फिलहाल वह अपनी घायल मां के साथ हॉस्पिटल में सही सलामत है.

कैसे हुआ हादसा? अमृतसर के जौड़ा फाटक इलाके में रावण दहन देखने के लिए करीब 300 लोग इकट्ठा हुए थे. जब रावण को जलाया गया तब पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ने लगे जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. शाम करीब 7 बजे जोड़ा फाटक से डीएमयू ट्रेन गुजरी, ये डीएमयू ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी. ये ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को कुचलती चली गई. रावण दहन के वक्त पटाखों की आवाज में ट्रेन के आने का पता नहीं चला और दर्दनाक हादसा हो गया.

रामलीला का आयोजक फरार जोड़ा फाटक में रामलीला का आयोजन कराने वाला काउंसलर और कांग्रेसी नेता सौरभ मदान हादसे के बाद से ही फरार है. पुलिस अभी-भी उसे नहीं पकड़ सकी है. मदान के घर पर ताला लगा हुआ है. हादसे में पीड़ित लोगों के परिजनों ने शनिवार को मदान के घर पर पथराव किया, जिसके बाद से वहां पुलिस तैनात करनी पड़ी. आज सौरभ मदान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाड़ी में बैठकर जाते हुए दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget