एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR, बंदूक दिखाकर छीन लिया था कपड़ा और पहनकर हुआ था फरार

Amritpal Singh Update: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है. वहीं, पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर पर एफआईआर दर्ज कर रही है.

Amritpal Singh Arrest Operation: वारिस पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान का समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने गुरुद्वारा के ग्रंथी की शिकायत पर अमृतपाल के खिलाफ ये केस दर्ज किया. मामले को लेकर ग्रंथी की पत्नी का बयान भी दर्ज हुआ है. शिकायत में कहा गया है कि ग्रंथी के बेटे के कपड़े पहनकर अमृतपाल सिंह फ़रार हुआ है.

अमृतपाल सिंह पर बंदूक दिखाकर कपड़े लेने और डराने का आरोप लगा है. वारिस पंजाब दे के चीफ के खिलाफ अब तक 7 केस दर्ज हो चुके हैं. दरअसल, शनिवार (18 फरवरी) को अमृतपाल सिंह जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था. पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को बताया था कि वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और दो बाइक पर तीन अन्य लोगों के साथ फरार हो गया. पुलिस ने भागने में उसकी मदद करने वाले मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह को गिरफ्तार किया है.

जालंधर पुलिस का एक्शन

इस मामले में जालंधर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उस बाइक को बरामद कर लिया है जिस पर बैठकर अमृतपाल सिंह फरार हुआ था. इससे पहले बदले हुलिया के साथ एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो गुलाबी रंग की पगड़ी, सफेद रंग की जैकेट और काला चश्मा लगाकर बाइक पर पीछे बैठा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए वो बाइक भी बुधवार (22 मार्च) को बरामद कर ली.

अमृतपाल सिंह के घर पर पुलिस ने दी दबिश

भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश में बुधवार को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के जल्लूखेड़ा गांव में पहुंची और उसके घर पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने उसके घर में गहरी छानबीन की. वहीं, बठिंडा जिले में भी पुलिस ने अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर कार्रवाई की है. एडीजीपी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने बताया कि बठिंडा रेंज से 70 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. हम अलर्ट पर है और स्थिति शांतिपूर्व है, लोगों में विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च निकाले जा रहे है.

ये भी पढ़ें: Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह ने फिर बदला अपना ठिकाना, जालंधर पुलिस ने बरामद की बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget