एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest: वो 10 वजहें जिसके चलते अमृतपाल सिंह पहुंचा Dibrugarh Jail, जानें क्यों ये जेल है खतरनाक 

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद पंजाब या उसके आस-पास की जेल में नहीं रखा गया है. जिस जेल में रखा गया है उसे चुने जाने की खास वजह है.

Amritpal Singh In Dibrugarh Jail: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद पंजाब से लगभग 3000 किमी दूर असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है. इसी जेल में अमृतपाल के 9 अन्य साथी भी बंद हैं लेकिन वो न तो अपने इन साथियों से मिल सकता है और न ही उन्हें देख सकता है. वजह है कि अमृतपाल को जेल की अलग तनहाई बैरक (Solitary Cell) में रखा गया है. अमृतपाल और उसके साथियों को खास वजह से असम में रखा गया है.

1- अमृतपाल और उसके साथियों को असम की जेल में रखने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि पंजाब में उसे रखने पर इस बात की आशंका थी कि वह जेल के अंदर रहकर भी बाहर से संपर्क रख सकता था. यही नहीं, कुछ स्थानीय अधिकारियों से भी मदद मिल सकती थी. वहीं, डिब्रूगढ़ में कोई भी खालिस्तान समर्थक कैदी नहीं है.

2- अमृतपाल की सुरक्षा भी बड़ा मसला है. डिब्रूगढ़ जेल इस लिहाज से बेहद सुरक्षित है. इस जेल में 680 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वर्तमान में यहां करीब 430 कैदी ही हैं, जो कि इसकी क्षमता का करीब 60 फीसदी ही है. कम संख्या होने के चलते जेलकर्मियों पर दबाव कम है, जिससे अमृतपाल और उसके साथियों पर निगरानी करना आसान होगा.

3- अमृतपाल को लेकर एक सवाल यह भी उठता है कि उसे पंजाब में नहीं तो उत्तर भारत की किसी जेल में रखा जा सकता था. इसका जवाब है कि उत्तर भारत की जेलों में पंजाब के गैंगस्टर या उनके गुर्गे बंद हैं. ऐसे में वो अमृतपाल और उसके साथियों के मददगार हो सकते थे. यही वजह है कि इन सभी को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है.

4- अमृतपाल को तनहाई सेल में रखा गया है. इसका मतलब है कि उसे सेल में न तो किसी से मिलने की अनुमति होगी न ही वह बाहर निकलकर दूसरे कैदियों से मिल सकता है. अमृतपाल को खाने से लेकर अपने सारे काम तनहाई बैरक में ही करने होंगे.

5- NSA के तहत बंद अमृतपाल को जेल में कोई काम नहीं करना होगा. जेल नियमों के मुताबिक, एनएसए के तहत बंद कैदियों से कोई काम नहीं लिया जाता है.

6- जेल में बंद अमृतपाल और उसके 9 साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है. एनएसए के तहत मामला दर्ज होने पर एक साल तक हिरासत में रखने का प्रावधान है. इसका मतलब है कि अमृतपाल और उसके साथियों को एक साल तक डिब्रूगढ़ जेल में ही रहना होगा.

7- सिर्फ अंदर ही नहीं, जेल के बाहर भी कड़ी सुरक्षा है. जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़ जेल पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में है. इस समय जेल में करीब 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इसमें से 12 कैमरे तब लगाए गए, जब अमृतपाल और उसके साथियों को पंजाब से डिब्रूगढ़ शिफ्ट करने की बात शुरू हुई.

8- शहर के बीच 16 एकड़ में बनी डिब्रूगढ़ जेल को अति सुरक्षित माना जाता है. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट फॉर असम यानि उल्फा के कई उग्रवादियों को यहां रखा जा चुका है.

9- 1980-90 के दशक में जब पूर्वोत्तर में अलगाववाद चरम पर था तो उस समय कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार करके इसी जेल में रखा गया था. उस समय इस जेल की दीवार को 30 फीट ऊंचा उठा दिया गया था, जिसके बाद इसे पार करना अब किसी के बस की बात नहीं है.

10- जानकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ जेल में ही एनआईए और आईबी की टीमें अमृतपाल और उसके साथियों से पूछताछ करेंगी.

यह भी पढ़ें

असम की डिब्रूगढ़ जेल में कैसी कटी अमृतपाल सिंह की पहली रात, NIA और IB की टीमें उगलवाएंगी राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget