एक्सप्लोरर

'गोली मत चलाना...', अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के पहले आधी रात को CM भगवंत मान ने किया था फोन

Amritpal Singh Arrest: 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मई को अभियान शुरू किया था. पुलिस ने उसके 9 साथियों को गिरफ्तार किया है.

Amritpal Singh Arrest: पंजाब पुलिस ने 36 दिनों की फरारी के बाद रविवार (23 अप्रैल) को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे अभियान के दौरान खास बात रही कि एक भी गोली नहीं चली. जानकारी के मुताबिक, पंजाब सीएम भगवंत मान को जैसे ही जानकारी मिली कि अमृतपाल गुरुद्वारे में है और पुलिस उसे पकड़ने की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने आधी रात को पुलिस अधिकारियों को फोन कर गोली न चलाने को कहा था.

अमृतपाल की गिरफ्तारी मोगा जिले के रोडे गांव स्थित उसी गुरुद्वारे से हुई, जहां उसकी कभी वारिस पंजाब दे के मुखिया के तौर पर दस्तारबंदी हुई थी.  पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के दौरान गुरुद्वारे के अंदर कदम नहीं रखा और एक भी गोली नहीं चलाई. कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह ने बताया था कि पूरे अभियान के दौरान हमने गुरुद्वारे की मर्यादा का ध्यान रखा.

गुरुद्वारे में न जाने का था आदेश

सीएम भगवंत मान के करीबी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा, उन्होंने साफ तौर पर पुलिस से कह दिया कि बरगड़ी और बेहबई कलां जैसा कुछ नहीं होना चाहिए जो राज्य को सालों तक परेशान करता रहे. सीएम ने आदेश दिया कि गोली नहीं चलाई जाएगी और पुलिस गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं करेगी.

करीबी ने आगे कहा, “जब पूरी गांव की घेराबंदी का फैसला लिया गया, तो सीएम ने डीजीपी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि भारी पुलिस उपस्थिति के चलते कोई घबराहट न हो. फैसला हुआ कि पुलिस सादे कपड़ों में तैनात की जाएगी क्योंकि वर्दी धारियों की भारी संख्या खौफ या विरोध की वजह बन सकती थी."

अकेला पड़ गया था अमृतपाल

भगवंत मान के सहयोगी के हवाले से एक्सप्रेस ने आगे लिखा, सीएम के पास सूचना थी कि अमृतपाल का नेटवर्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया था. उसके सहयोगी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे, जिसके बाद वह अकेला पड़ गया था. जिन लोगों ने उसे ठिकाना मुहैया कराया था, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गय था. पुलिस की कार्रवाई के बाद, पंजाब में लोगों ने अपनी कार में अजनबियों को लिफ्ट देना बंद कर दिया था.

18 मार्च को शुरू हुआ था अभियान

'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मई को अभियान शुरू किया था. इस अभियान के दौरान पुलिस ने उसके 9 साथियों को गिरफ्तार किया था. इसमें उसका सबसे खास पप्पलप्रीत भी शामिल था. इन सभी को एनएसए के तहत पंजाब से 3000 किमी दूर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया. इस दौरान अमृतपाल कई बार पुलिस के हत्थे आते-आते रह गया. आखिरकार 23 अप्रैल को उसे भी मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. इस समय वह असम की उसी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, जहां उसके साथी बंद हैं.

यह भी पढ़ें-

वो 10 वजहें जिसके चलते अमृतपाल सिंह पहुंचा Dibrugarh Jail, जानें क्यों ये जेल है खतरनाक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget