एक्सप्लोरर

Amravati Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हमले से उमेश की दिमाग की नस, खाने और सांस की नली हुई थी डैमेज

Amravati Murder Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में केमिस्ट उमेश कोल्हे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं.

Umesh Kolhe Postmortem Report: महाराष्ट्र के अमरावती हत्या (Amravati Murder Case) मामले में रविवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि आरोपियों ने जिस तरह से उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) पर हमला किया उस चाकू के एक हमले की वजह से उमेश की दिमाग की नस, सांस लेने वाली नलिका, खाना खाने वाले नली और आंख की नस को डैमेज कर दिया था. पोस्टमार्टम में यह भी पता चला है कि जो जख़्म हुआ था वो 5 इंच चौड़ा, 7 इंच लंबा और 5 इंच गहरा था. 

बता दें कि, अमरावती में 21 जून को केमिस्ट उमेश कोल्हे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सअप पर मैसेज भेजने को लेकर उमेश कोल्हे की हत्या की गई. उमेश कोल्हे की हत्या राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से एक हफ्ते पहले हुई थी. कन्हैयालाल की हत्या भी नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए की गई थी. इस मामले में आरोपियों ने हत्या का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. हालांकि, हत्या के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

एनआईए कर रही मामले की जांच

उमेश कोल्हे की हत्या को लेकर अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर राज्य पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि अमरावती (Amravati) की कमिश्नर ने जानबूझकर मामले को 12 दिन तक दबाकर रखा. इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अमरावती हत्या को टेरर एक्ट घोषित किया है. वहीं उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) के परिवार ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- 

Amaravati Murder Case: …तो क्या इसलिए युसुफ खान ने कर दी अपने दोस्त उमेश की हत्या? पुलिस जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे का विधानसभा में बड़ा बयान, कहा - 'ये शिवेसना और बीजेपी की सरकार है'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget