एक्सप्लोरर

Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, 11 लोगों का है नाम

Amravati Murder Case: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन का पोस्ट फॉरवर्ड करने वाले उमेश कोल्हे को आतिब और शाहरुख नाम के हमलावरों ने उमेश पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी.

Amravati Murder Case: अमरावती के उमेश कोल्हे  (Umesh Kolhe) हत्याकांड मामले में शुक्रवार (16 दिसंबर) को एनआईए ने मुंबई कोर्ट में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. नूपुर शर्मा के विवादित बयान से जुड़े हत्या के मामले में ये NIA की पहली चार्जशीट है. उमेश कोल्हे ने नूपुर शर्मा के बयान का सोशल मीडिया पर समर्थन किया था. कोल्हे की तरह ही उदयपुर में भी कन्हैया लाल भी की गई थी. इस मामले की NIA जांच कर रही है.

कोर्ट में चार्जशीट दायर करने से पहले NIA ने हत्याकांड में आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी शाइम अहमद को गिरफ्तार किया था. स्पेशल कोर्ट ने सितंबर में NIA को चार्जशीट दाखिल करने के लिए और 90 दिनों का समय दिया था. इससे पहले NIA ने स्पेशल कोर्ट को बताया था कि आरोपी ने जांच एजेंसी को भ्रमित किया, जिसके कारण उसे 20  गवाहों की गवाही दर्ज करनी पड़ी. अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था. उमेश की हत्या पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ वॉट्सऐप ग्रुपों पर एक पोस्ट शेयर करने को लेकर हुई थी. यह मामला उस समय का है, जब नूपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. इसी मामले को लेकर लगातार जांच जारी है. 

जुलाई से जांच में जुटी थी NIA
अमरावती जिले के पुलिस स्टेशन सिटी कोतवाली मामला 22 जून को दर्ज किया गया था. कुछ ही दिनों के बाद इसे 2 जुलाई को NIA को ट्रांसफर कर दिया गया. 23 जून से 11 अगस्त तक इस मामले में शाइम अहमद सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी शाइम घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. NIA ने उसे सितंबर महीने में मुंबई से गिरफ्तार किया था. 
 
हत्या के पीछे मास्टरमाइंड का हाथ 
अमरावती में आतिब और शारुख नाम के हमलावरों ने उमेश पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इस हत्या के पीछे इरफान खान नाम के शख्स को मास्टरमाइंड बताया जा रहा था. आरोप है कि इरफान ने मौलाना मुदस्सिर अहमद से उमेश की रेकी करवाई फिर हत्या के लिए चार दिहाड़ी मजदूरी करने वाले शारुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को चुना. 21 जून की रात आतिब और शारुख ने उमेश की हत्या कर दी थी. 

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर उदयपुर के रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने दिनदहाड़े कन्हैया लाल की बर्बरता से हत्या कर दी थी. दोनों ने टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर धारदार हथियार से पहले उसके शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी थी. राजस्थान पुलिस ने इन दोनों को राजसमंद इलाके से गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodi Yatra: राहुल गांधी बोले, 'राजस्थान में मिला सबसे ज्यादा समर्थन', गहलोत-पायलट की गुटबाजी पर भी बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget