एक्सप्लोरर

Bharat Jodi Yatra: राहुल गांधी बोले, 'राजस्थान में मिला सबसे ज्यादा समर्थन', गहलोत-पायलट की गुटबाजी पर भी बयान

Congress Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने कहा कि हमें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है.

Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार (16 दिसंबर) को 100 दिन हो गए. इस मौके पर राहुल गांधी ने जयपुर में कहा कि हमारी यात्रा को अच्छा समर्थन मिला है. उन्होंने 2023 में होने वाले राजस्थान चुनाव को लेकर दावा किया कि वो जीतेंगे.

राजस्थान के चुनाव में कौन चेहरा होगा के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हूं. कांग्रेस के प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे हैं. उनसे सवाल करिए कि इलेक्शन हम किसके चेहरे पर लड़ेंगे. 

'हम सबकी सुनते हैं'

राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट की गुटबाजी से जुड़े सवाल पर कहा, हमारी पार्टी फासीवादी विचाराधारा की नहीं है. लोग अगर बोलना चाहते है तो हम लोग सुनते हैं. अनुशासन टूटता है तो हम लोग कारवाई करते हैं. महात्मा गांधी की राह पर कांग्रेस चलती है. कांग्रेस एक विचाराधारा की पार्टी है. बड़ी पार्टी में विवाद होते रहते हैं.

राहुल ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को सबसे अच्छा समर्थन मिला. आज भारत जोडो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं. कुछ मित्र कहते थे कि हिन्दी बेल्ट में यात्रा को समर्थन नहीं मिलेगा, लेकिन हमलोगों को मिला. इस यात्रा का मैसेज बहुत अच्छा गया. बीजेपी और आरएसएस का काम है बदनाम करना.

बगावत पर क्या बोले राहुल गांधी? 
राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना की तारीफ की, लेकिन यह भी कहा कि कुछ लोगों ने बिजली कटौती और पानी में फ्लोराइड की शिकायत भी की. उन्होंने इसे सामान्य समस्या बताई. सितंबर में गहलोत समर्थकों की बगावत पर उन्होंने कहा, थोड़ा बहुत चलता रहता है.  उन्होंने दावा किया कि आज नेता जनता से कट गए हैं. दूर हो गए है. कांग्रेस पार्टी ने बहुत गलती की है, लेकिन आने वाले समय में कांग्रेस ही  बीजेपी को हराकर दिखाएगी. 

'बीजेपी ने डर और नफरत पैदा किया'

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने डर और नफरत पैदा कर दिया है. यह यात्रा इसे खत्म करने के लिए हम कर रहे हैं. देश का इतिहास रहा कि वो हमेशा इसे खत्म करने के लिए यात्रा करते रहा है. यह कांग्रेस की नहीं देश की यात्रा है.  मैंने इस देश में करोड़ो लोगों में प्यार देखा है. यह डर और नफरत बीजेपी ने फैलाया हुआ है.

विपक्ष क्या एक साथ होगा?

क्या विपक्ष में आप और टीमएसी को बीजेपी के खिलाफ आप अपने साथ कर पाएंगे के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछिए, मुझसे नहीं. 

चीन से हुई झड़प को लेकर क्या बोले

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने 2 हजार किलोमीटर स्क्वायर उठा लिया. हमारे जवानों को पीट रहे हैं. देश देख रहा है. यह मत सोचिए कि कोई नहीं देख रहा है. चीन से जो थ्रेट है, उसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है. उनकी अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की तरफ तैयारी चल रही है. यह युद्ध की तैयारी है. हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती है लेकिन रणनीतिक तौर पर काम नहीं कर रही है. 

यह भी पढ़ें-

Bharat Jodo Yatra: '100 लोगों के लिए हिन्दुस्तान चलाया जा रहा है', राहुल गांधी का केंद्र पर वार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget