एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर राव के वादे पर अमित शाह का बयानः BJP कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देगी

शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर 50 फीसद की सीमा निर्धारित कर रखी है, यह जानते हुए भी राव ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षण का वादा किया और प्रस्ताव (विधेयक) केन्द्र को भेजा.

तेलंगाना: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुस्लिमों को 12 फीसद आरक्षण देने के प्रस्ताव पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देगी क्योंकि यह असंवैधानिक है. राज्य में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले परकल और निर्मल में चुनाव प्रचार रैली के दौरान शाह ने इस मुद्दे को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर हमला बोला.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "मैं चंद्रशेखर राव को यह कहना चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट ने कुल आरक्षण पर 50 फीसद की सीमा लगा रखी है. अगर आप 12 फीसद का आरक्षण देना चाहते हैं तो किसके कोटे से इसे पूरा करेंगे. इसमें तो दलित, आदिवासी और ओबीसी आते हैं. पहले इस पर फैसला करें."

शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर 50 फीसद की सीमा निर्धारित कर रखी है, यह जानते हुए भी राव ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षण का वादा किया और प्रस्ताव (विधेयक) केन्द्र को भेजा. उन्होंने कहा, "बीजेपी अनुसूचिति जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बचाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है."

संविधान धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देता: बीजेपी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि संविधान धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देता है. उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से पूछा कि क्या आप धर्म-आधारित आरक्षण चाहते हैं और फिर उन्होंने कहा, "लेकिन आप चिंता नहीं करें." उन्होंने कहा, "अगर केसीआर, कांग्रेस, तेदेपा, कम्युनिस्ट सभी एकसाथ आ भी जायें, तब भी मैं गारंटी देता हूं कि केन्द्र में भाजपा सरकार धर्म आधारित आरक्षण कभी नहीं देगी."

तेलंगाना विधानसभा ने एक विधेयक पारित किया है जिसमें मुस्लिम समुदाय के पिछड़ा वर्ग के लिये नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है. हालांकि विधेयक पर केन्द्र की सहमति मिलनी बाकी है. इस बीच शादनगर में एक चुनावी रैली में राव ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधेयक पारित नहीं किया.

शाह ने कहा, "हमलोग मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं. लेकिन मोदी इसके खिलाफ हैं. यही कारण है कि मैं गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी सरकार की वकालत करता हूं. आप जानते हैं कि मैंने अलग तेलंगाना राज्य के लिये लड़ाई लड़ी है. मैं आपको उसी तरीके से आरक्षण भी दिलाऊंगा."

यह भी पढ़ें-

कपिल सिब्बल का पलटवार, बोले- PM मोदी चुनावी फायदे के लिए राम मंदिर का मामला उठा रहे हैं

हिमाचल प्रदेश में बस नदी में गिरी, नौ लोगों की मौत, 25 घायल

अयोध्या: स्वामी राम भद्राचार्य का दावा, 'मोदी के बड़े मंत्री ने दिया भरोसा, 11 दिसंबर के बाद मंदिर पर होगा बड़ा एलान'

अब पीएम के पिता को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget