एक्सप्लोरर

Gujarat Election: अमित शाह 21 नवंबर को द्वारका में करेंगे जनसभा को संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट के लिए आदिवासी समुदाय का शोषण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के PM बनने के बाद ही देश को अपना पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला.

Gujarat Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के मद्देनजर राज्य के दौरे पर हैं. अमित शाह ने रविवार (20 नवंबर) को तापी के निझर गांव और नर्मदा के देदियापाड़ा कस्बे में जनसभा को संबोधित किया. अब 21 नवंबर को गृहमंत्री गुजरात में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे. सुबह 11 बजे खंभालिया (Dwarka) में, दोपहर 1 बजे कोडिनार (Gir Somnath) में, दोपहर 3 बजे मांगरोल (जूनागढ़) में और शाम 6 बजे भुज (Kachchh) में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (20 नवंबर) को कांग्रेस पर वोट के लिए आदिवासी समुदाय का शोषण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही देश को अपना पहला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिला. अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में गरीबी बढ़ी, जबकि पार्टी ने इसे खत्म करने का आह्वान किया था.

'कांग्रेस ने केवल भाषण दिया'

अमित शाह ने आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के देदियापाड़ा में एक चुनावी रैली में कहा, 'कांग्रेस ने केवल भाषण दिया. उसने गरीबी मिटाने का नारा दिया, बल्कि गरीबों को खत्म करने का काम किया. उसने वोट बटोर कर आदिवासियों का शोषण किया. आजादी के 70 साल बाद भी एक भी आदिवासी भाई या बहन देश का राष्ट्रपति नहीं बना.'  उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ओडिशा के संथाल परगना के एक आदिवासी, गरीब परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया.'

'कांग्रेस ने केवल लोगों को लड़वाया'

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अमीर और गरीब के बीच के विभाजन को खत्म करने की दिशा में काम किया. शाह ने कहा, 'मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उनका पहला भाषण था कि उनकी सरकार आदिवासियों, दलितों, गरीबों और ओबीसी के लिए होगी.'

उन्होंने कहा कि देश में एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां बिजली नहीं है. शाह ने तीन दशक पहले गुजरात कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान उसकी उपलब्धियों को उजागर करने वाले चुनाव अभियान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि विपक्षी दल ने गरीबी बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया.

'कांग्रेस को नहीं पता आदिवासी विकास का क्या मतलब है'

गृहमंत्री ने कहा कि अपने पिछले बजट में कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने गुजरात (Gujarat) में आदिवासियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने अपने बजट में इस समुदाय के लिए 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे. शाह ने कहा, 'कांग्रेस को नहीं पता कि आदिवासी (Tribals) विकास का क्या मतलब है. उसने एक-दूसरे को लड़ाने के अलावा कुछ नहीं किया. बीजेपी (BJP) के सत्ता में आने के बाद पिछले 20 सालों में किसी भी थाने में एक भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया.'

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kashi Visit: 'ये भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र', काशी तमिल संगमम के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget