एक्सप्लोरर

'क्या कोई कांग्रेसी कर सकता है बालासाहेब का सम्मान?' उद्धव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने दी नसीहत

Maharashtra Election 2024: बीजेपी का घोषणापत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एमवीए पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे बाला साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रहे हैं.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार (10 अक्तूबर 2024) को घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का कोई नेता बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में कुछ शब्द कह सकता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे बाला साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रहे हैं.

'कांग्रेस नेताओं ने बालासाहेब का अपमान किया है'

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे की विरासत का लगातार अपमान किया है. उन्होंने कहा, "मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उन्हें महाराष्ट्र की जनता जान ले तो अच्छा होगा. अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं."

'बीजेपी का संकल्प पत्थर की लकीर'

बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्थर की लकीर है. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, हम अपने संकल्प पूरे करते हैं. कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व किए गए वादों से मुकर गई है और महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है.’’

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने शरद पवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने पूछा, "शरद पवार को महाराष्ट्र के लोगों को बताना चाहिए कि यूपीए सरकार में 10 साल तक मंत्री रहते हुए उन्होंने लोगों के लिए क्या किया."  

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सदियों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहा है. भक्ति आंदोलन महाराष्ट्र से शुरू हुआ, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, सामाजिक क्रांति भी यहीं से शुरू हुई और महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं की झलक हमारे संकल्प पत्र में दिखती है."

ये भी पढ़ें : 'वीर सावरकर के बारे में दो शब्द बोलकर दिखाएं', राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget