एक्सप्लोरर

रवीद्र संगीत की जगह बम धमाकों से गूंज रहा पश्चिम बंगाल- ममता सरकार पर अमित शाह का प्रहार

Amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री ने घुसपैठ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में 2026 में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (27 अक्टूबर 2024) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट का उद्घाटन किया. पेट्रापोल (भारत)-बेनापोल (बांग्लादेश), व्यापार और यात्री आवाजाही दोनों के मामले में भारत-बांग्लादेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमि सीमा क्रॉसिंग में से एक है. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह घुसपैठ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, "ममता दीदी हमारी सीटें कम होने पर (लोकसभा चुनावों में) खुश हो रही थीं. मत भूलिए, हम एक ऐसी पार्टी हैं, जिसकी दो सीटें थीं, लेकिन उसका लक्ष्य अनुच्छेद 370 को हटाना था." उन्होंने कहा, "बंगाल में राज्य प्रायोजित घुसपैठ है और इसे रोकने का एकमात्र तरीका 2026 में बीजेपी को चुनना है.. रवींद्र संगीत की जगह आज बंगाल में बमों की आवाजें सुनाई दे रही है."

'घुसपैठ को पूरी तरह से रोककर ही लेंगे दम'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,"जब सीमा पार आवाजाही का कोई कानूनी तरीका ना हो, तो आवाजाही अवैध रूप से होती है. जब अवैध रूप से आवाजाही के रास्ते खुलते हैं, वो बंगाल की, भारत की शांति को क्षति पहुंचाते हैं. मैं बंगाल की जनता को कहकर जाता हूं कि 2026 में परिवर्तन कर दीजिए, हम इस घुसपैठ को पूरी तरह से रोककर दम लेने वाले हैं. बंगाल में केवल तभी शांति हो सकती है जब यह घुसपैठ रुकेगी. इससे भारत का बॉर्डर के देशों के साथ संस्कृति, भाषा का अदान-प्रदान बढ़ेगा और भागीदारी का नया युग शुरू होगा."

ममता बनर्जी पर जमकर निशान साधा

लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी बंगाल के विकास के लिए कटिबद्ध हैं. इंडिया अलाइंस वालों को पूछना चाहता हूं कि ममता बनर्जी भी उनकी सदस्य रहीं, मंत्री भी रहीं, उन्होंने 10 साल में बंगाल को क्या दिया? ममता बनर्जी जवाब नहीं देती हैं, लेकिन मैं जवाब लेकर आया हूं. यूपीएम की सरकार में केवल 2 लाख 9 हजार करोड़ रुपया दिया गया. नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 से 2024 तक दस सालों में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपया बंगाल को दिया है."

करप्शन की बलि चढ़ जाता है पैसा- अमित शाह

सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते गृह मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में जो पैसा भेजते हैं, वो करप्शन की बलि चढ़ जाता है. आपके अच्छे दिन अब दूर नहीं हैं. 2026 विधानसभा चुनाव की गणना के साथ ही यहां पर अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. मनरेगा को लेकर ममता बनर्जी कहती हैं कि बंगाल के साथ अन्याय हो रहा है. यूपीए के समय मनरेगा में ममता बनर्जी सरकार में शामिल थीं, उस समय बंगाल को 15 हजार करोड़ रुपया दिया गया था. एनडीए की सरकार ने पीएम मोदी ने 10 साल में 56 हजार करोड़ रुपया बंगाल को दिया. इस बात की जान की जानी चाहिए कि मनरेगा का पैसा लोगों तक पहुंचता है या टीएमसी के कर्यकर्ताओं के पास जाता है."

महिलाओं की सुरक्षा पर ममता पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा, "संदेशखालि में महिलाओं पर हमले और आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या जैसे मामले इस बात का सबूत है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. बंगाल में हमारी माताएं और बहनें सुरक्षित नहीं हैं." उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों और आरजी कर की घटना के बाद शाह का यह पहला बंगाल दौरा था। आरजी कर में एक महिला चिकित्सक से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे

ये भी पढ़ें :  फॉर्म हाउस पर चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने की छापेमारी, ऑर्गनाइजर निकला KTR का रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live: बंगाल में शपथग्रहण के बाद मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले PM मोदी, ठाकुरबाड़ी पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
Live: शपथग्रहण के बाद मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले PM मोदी, ठाकुरबाड़ी पहुंचे शुभेंदु
West Bengal Politics: ममता बनर्जी ने अपने X बायो से हटाया बंगाल CM, शुभेंदु अधिकारी की शपथ के बाद किया अपडेट
ममता बनर्जी ने अपने X बायो से हटाया बंगाल CM, शुभेंदु अधिकारी की शपथ के बाद किया अपडेट
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु बने बंगाल के CM तो पिता शिशिर अधिकारी का आया पहला रिएक्शन, कहा- हम चाहते हैं कि...
शुभेंदु बने बंगाल के CM तो पिता शिशिर अधिकारी का आया पहला रिएक्शन, कहा- हम चाहते हैं कि...

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
'भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा...', शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत
'भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा...', शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
जन्म के बाद नवजात में इस वजह से होने लगती है इंटर्नल ब्लीडिंग, Vitamin K इंजेक्शन से बच सकती है जान
जन्म के बाद नवजात में इस वजह से होने लगती है इंटर्नल ब्लीडिंग, Vitamin K इंजेक्शन से बच सकती है जान
JMI PhD Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जारी किया पीएचडी एडमिशन शेड्यूल, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जारी किया पीएचडी एडमिशन शेड्यूल, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन
Embed widget